फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Lalbagh Palace Planetarium to Reopen After 3 Years! Now with Digital Technology & Bigger Space

Indore News: तीन साल से बंद इंदौर का तारामंडल फिर खुलेगा अब डिजिटल तकनीक से होगा ऑपरेट, जानें पूरी डिटेल

Sat, 08 Feb 2025 05:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 08 Feb 2025 05:16 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के ऐतिहासिक लालबाग पैलेस में स्थित तारामंडल तीन साल से बंद है, लेकिन अब इसे फिर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसे डिजिटल तकनीक से अपग्रेड कर बड़े हॉल में संचालित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Indore News: Lalbagh Palace Planetarium to Reopen After 3 Years! Now with Digital Technology & Bigger Space
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के ऐतिहासिक लालबाग पैलेस में स्थित तारामंडल, जो पिछले तीन सालों से बंद पड़ा है, अब फिर से शुरू होने की तैयारी में है। प्रदेश सरकार और इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स (IGNCA) द्वारा लालबाग पैलेस के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए 5 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं, जिसमें तारामंडल को फिर से प्रारंभ करने की योजना भी शामिल है। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट तीन साल तक चलेगा और अब तक इसका 30% काम पूरा किया जा चुका है। यह प्रोजेक्ट अगले दो वर्षों तक जारी रहेगा, और इसके तहत तारामंडल को भी आधुनिक तकनीक से अपग्रेड किया जाएगा।

विज्ञापन

तीन साल पहले तारामंडल को ऑपरेट करने वाले कर्मचारी को कैंसर हो गया था, जिसके कारण इसका संचालन बंद कर दिया गया था। बाद में विभाग ने अन्य कर्मचारियों से इसे संचालित करवाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी इसे सही तरीके से नहीं चला पाया। इस वजह से तारामंडल पर ताला लग गया और तब से यह बंद पड़ा है।

विज्ञापन

लालबाग पैलेस में वर्तमान में जो तारामंडल है, वह पुरानी तकनीक पर आधारित है और इसे मैन्युअली संचालित करना पड़ता है। अब इसे पूरी तरह से डिजिटल सिस्टम से अपग्रेड किया जाएगा, जिससे संचालन आसान हो जाएगा और दर्शकों को एक बेहतर अनुभव मिलेगा। वर्तमान में तारामंडल एक छोटे से कमरे में स्थित है, जहां बहुत सीमित संख्या में लोग एक साथ बैठ सकते हैं। लेकिन नई योजना के तहत इसे बड़े हॉल या किसी अन्य स्थान पर संचालित करने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संभावना यह भी है कि इसे लालबाग पैलेस के बाहर शिफ्ट कर एक नए स्थान पर विकसित किया जाए, जहां अधिक दर्शक इसे देख सकें। इसके लिए उपयुक्त स्थान का चयन किया जाएगा और वहां शेड आदि का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, इसकी टिकट दरों को भी नए सिरे से तय किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed