फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news khajuri bazar atikraman encroachment

Indore News: खजूरी बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, व्यापारियों और निगम टीम में विवाद

Tue, 10 Sep 2024 07:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 10 Sep 2024 07:36 PM IST
सार

कार्रवाई अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकी के लिए की गई है। खजूरी बाजार का यह जर्जर भवन खतरनाक हो चुका था। 

विज्ञापन
indore news khajuri bazar atikraman encroachment
अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर के खजूरी बाजार इलाके में मंगलवार सुबह नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान व्यापारियों और निगम टीम के बीच विवाद की स्थिति बन गई। दरअसल, अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकी के लिए नगर निगम रास्ते के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम के अमले ने खजूरी बाजार सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर जेसीबी से खाली पड़े प्लॉट से कबाड़ का सामान हटा दिया। हालांकि, कुछ व्यापारियों ने इसका विरोध किया, लेकिन निगम ने सख्ती से कार्रवाई पूरी कर दी। नगर निगम जोन 20 की भवन अधिकारी पल्लवी पाल ने बताया कि अनंत चतुर्दशी पर चल समारोह निकलेगा, जबकि खजूरी बाजार का यह जर्जर भवन खतरनाक हो चुका था। इसके चलते निगम के रिमूवल अमले ने आज सुबह खजूरी बाजार स्थित गोपाल रावत के मकान नंबर 620 पेन वर्ल्ड के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जमींदोज किया।
विज्ञापन


व्यापारियों में रोष
पल्लवी पाल ने बताया कि इसे तोड़ने के लिए कई ई-नोटिस नोटिस दिए गए, लेकिन मालिक ने उसे तोड़ने की कार्रवाई नहीं की। इसके चलते मंगलवार को निगम के रिमूवल अमले ने जर्जर मकान का हिस्सा तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान दुकानदार व महिलाओं ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी से से किसी का विरोध कारगर नहीं हो सका। इस मौके पर भवन निरीक्षक नवीन बुंदेला, रिमूवल प्रभारी बबलू कल्याणे सहित बड़ी संख्या में निगमकर्मी मौजूद थे। नगर निगम की इस कार्रवाई से व्यापारियों में रोष है, लेकिन निगम का कहना है कि यह कार्रवाई अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकी के लिए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed