फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news jain muni sant pravachan

Indore News: कुत्ते पालन की छूट, गाय पालने की नहीं, रामकथा में बोले जैन संत

Thu, 26 Dec 2024 06:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 26 Dec 2024 06:50 PM IST
सार

Indore News: पहली बार भगवान राम की कथा के मंच पर जैन समाज के संत ने कथाकार और श्रोताओं के लिए बताई गाइड लाइन
 

विज्ञापन
indore news jain muni sant pravachan
जैन संतों के प्रवचन। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

आज सुबह न्यू देवास रोड पर मालवा मिल जीन में शुरू होने वाली रामकथा के पंडाल में जैन मुनि 108 विनम्नसागर महाराज पहुंच गए। उन्होंने रामकथा और उसे सुनने वालों की महिमा बताने के साथ-साथ कल घटना को लेकर कहा कि यहां कुत्ते पालने की छूट है, लेकिन गाय पालने की नहीं।
विज्ञापन


दरअसल मुनिश्री पिछले तीन दिनों से न्यू देवास रोड पर विहार कर रहे हैं। उन्हें जब मालूम पड़ा कि यहां आज से रामकथा शुरू हो रही है तो वे राम की महिमा का महत्व बताने के लिए पंडाल में पहुंच गए। मुनिश्री का स्वागत स्थानीय लोगों और कथा के आयोजकों ने किया। उन्हें जब जानकारी लगी कि कल इंदौर में गाय के बाड़े तोड़े गए तो उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि हमारे यहां कुत्ते पालने की छूट है, लेकिन गाय पालने की नहीं। विनम्रसागरजी ने वाल्मीकि रामायण को सबसे बड़ी और पुरानी रामायण बताते हुए उसकी महत्ता से लेकर तुलसीदास की रामायण पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इसे सुनने और सुनाने वाला मन, वचन और कर्म से पावन होना चाहिए। उसे एक श्रोता की तरह नहीं, बल्कि एक योद्धा की तरह कथा सुनना चाहिए। उन्होंने कारसेवा के माध्यम से अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की घटना का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि कितने ही लोगों ने इसमें एक योद्धा की तरह बलिदान दिया, भले ही उसका कलश किसी ने भी चढ़ाया हो। मुनिश्री ने हिंदुओं की घटती आबादी पर भी चिंता जाहिर की।
विज्ञापन


हम दो हमारे दो के नारे ने हमको घटा दिया
मुनिश्री ने अपने प्रवचन के आखिरी में कहा कि एक समय सरकार ने नारा दिया था हम दो हमारे दो। ये नारा देकर हमको घटा दिया गया। उनके 50 देश हैं, लेकिन हिंदुस्तान केवल एक ही देश है, जो हमारा है। उन्होंने लगातार हो रहे धर्मांतरण की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर आप आंकड़े देखेंगे तो आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। आदिवासियों को कन्वर्ट कर दिया गया। उनका कोई गुरु और न भगवान था। उनका 25 दिसंबर हमने मना लिया। जिस तरह से लोगों को कन्वर्ट किया जा रहा है, उससे वे कभी भी अपनी सरकार बना लेंगे। राम की बात हमें करना होगी और श्रोता नहीं योद्धा की तरह उनकी कथा को सुनना होगा। यह हमारे घरों में ही सुनना होगी। वे लोग नहीं सुनेंगे, जो आज 30 करोड़ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed