फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News IPL Betting Racket Busted in Bhavna Murder Case, Over 50 Fake Bank Accounts Found

Indore News: आईपीएल सट्टे के लिए 12 हजार में खरीदे 50 फर्जी बैंक खाते, भावना हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Sun, 06 Apr 2025 06:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 06 Apr 2025 06:18 PM IST
सार

Indore News: भावना हत्याकांड में पुलिस की जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों ने बताया कि वे इंदौर में आईपीएल सट्टे का सेटअप बना रहे थे और इसके लिए सोशल मीडिया से 12-12 हजार में 50 से अधिक फर्जी बैंक खातों की किट खरीदी थी। 

विज्ञापन
Indore News IPL Betting Racket Busted in Bhavna Murder Case, Over 50 Fake Bank Accounts Found
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

भावना हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस को बड़ा खुलासा हाथ लगा है। आरोपियों ने रिमांड पर पूछताछ के दौरान बताया कि वे इंदौर में आईपीएल सट्टे का बड़ा सेटअप तैयार कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने एक किराए का बंगला लिया था और सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी बैंक खातों की किट भी खरीदी थी। हर एक किट के लिए 12-12 हजार रुपए दिए गए थे और इस तरह से उन्होंने 50 से अधिक बैंक खातों की किट जुटाई थी, जिनका इस्तेमाल सट्टेबाजी के लिए होना था। अब पुलिस इन खातों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


बंगले से जब्त हुए एटीएम कार्ड और पासबुक
महालक्ष्मी नगर स्थित बंगले में कुछ दिन पहले गोली लगने की घटना में भावना सिंह नामक युवती की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आशु यादव, उसके भाई मुकुल यादव और युवती स्वास्तिका को गिरफ्तार किया था। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से 50 से अधिक एटीएम कार्ड और 30 से अधिक विभिन्न बैंकों की पासबुक मिली थीं। इस बरामदगी के आधार पर पुलिस ने केस में जुए (गैम्बलिंग) एक्ट की धाराएं भी जोड़ दीं और अब केस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम से खरीदी गई थीं फर्जी बैंक खातों की किट
डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम के जरिए 50 से अधिक फर्जी बैंक खातों की किट 12-12 हजार रुपये में खरीदी थीं। इन किट्स में एटीएम कार्ड, पासबुक और चेकबुक शामिल थीं। इन फर्जी खातों के लिए आरोपियों ने मोबाइल फोन भी खुद खरीदे थे ताकि हर खाते को अलग-अलग मोबाइल नंबर से संचालित किया जा सके। उनका उद्देश्य आईपीएल के दौरान बड़े पैमाने पर सट्टा खेलना था, लेकिन इसी दौरान बंगले में हुई हत्या ने सारा सेटअप उजागर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई राज्यों के बैंक खातों की हो रही जांच
डीसीपी ने बताया कि जिन फर्जी खातों की जानकारी सामने आई है, उनमें से कई खातों में लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन दर्ज हुए हैं। हालांकि इनमें से अधिकांश खातों का इस्तेमाल अब तक ज्यादा नहीं हुआ था, क्योंकि वे सट्टेबाजी के मुख्य सीजन यानी आईपीएल के लिए तैयार किए गए थे। पुलिस को इंदौर और उसके आसपास के जिलों के अलावा अन्य राज्यों से भी संबंधित कई बैंक खातों की जानकारी मिली है। अब पुलिस इन खातों के जरिए पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है, ताकि सट्टेबाजी के इस गिरोह की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed