फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Innovation in funeral processions in Indore—'Swarg Rath' (funeral hearses) are available for rent

Indore News: इंदौर में शवयात्राओं में भी नवाचार, स्वर्ग रथ मिल रहे किराए पर, आसपास के शहरों तक जाते हैं

Mon, 10 Aug 2026 08:17 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 10 Aug 2026 08:17 PM IST
सार

इंदौर में शवयात्राओं को लेकर भी अब नया प्रयोग देखने को मिल रहा है। परंपरागत शव वाहनों के बजाय मेटाडोर और मिनी ट्रकों को आकर्षक स्वर्ग रथ में तब्दील किया गया है। इनमें अर्थी और मटकी स्टैंड के साथ भजनों के लिए म्यूजिक सिस्टम जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

विज्ञापन
Indore News: Innovation in funeral processions in Indore—'Swarg Rath' (funeral hearses) are available for rent
स्वर्ग रथ मिल रहे किराए पर - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में अब शवयात्राओं में भी नवाचार हो रहा है। परंपरागत शव वाहनों के बजाय मेटाडोर व मिनी ट्रकों को मॉडिफाई कर स्वर्ग रथ बनाए जा रहे हैं। इन रथों में अर्थी स्टैंड, मटकी स्टैंड के अलावा भजनों के लिए म्यूजिक सिस्टम भी लगाया गया है।

विज्ञापन



एक संस्था ने इन रथों को तैयार किया है, जो जरूरत पड़ने पर यह रथ परिवारों को मुहैया कराती है। कई परिवार अपने बुजुर्गों की शवयात्रा में इन रथों का उपयोग अब करने लगे हैं। संस्था गरीबों से इन रथों के लिए कोई किराया नहीं लेती, लेकिन सक्षम लोग अपनी स्वेच्छा से इनका किराया देते हैं। यदि दूरी ज्यादा है तो किराया और भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन



सेवादार वीरपाल सिंह बताते हैं कि इन रथों को कई परिवार फूलों से भी अपने खर्च पर सजाते हैं। फूलों की सजावट के लिए भी रथों में व्यवस्था की गई है। फिलहाल तीन रथ रीजनल पार्क मुक्तिधाम पर खड़े किए गए हैं। जिन परिवारों को जरूरत पड़ती है, वे कॉल कर इन रथों को बुला लेते हैं। शहर अब काफी फैल गया है, लेकिन नए मुक्तिधाम नहीं बने हैं। इस कारण ज्यादातर परिवार अब शव वाहनों का उपयोग करने लगे हैं। इस कारण इनका उपयोग अब ज्यादा होने लगा है। शहर में पंद्रह से ज्यादा संस्थाएं शव वाहन उपलब्ध कराती हैं, लेकिन उनमें ज्यादा सुविधाएं नहीं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आसपास के शहरों में भी जाते हैं

सेवादार वीरपाल सिंह बताते हैं कि यह रथ इंदौर के अलावा उज्जैन, देवास और महू शहर की शवयात्राओं में शामिल होते हैं। अब इंदौर में भी 20 से 25 किलोमीटर के दायरे में आने वाली कॉलोनियों तक भी यह स्वर्ग रथ पहुंचाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed