फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Indore's Kartik Joshi completes run from Kargil to Kanyakumari; ran 4,000 km.

Indore News: इंदौर के कार्तिक जोशी ने पूरी की कारगिल से कन्या कुमारी तक दौड़, चार हजार किमी दौड़े

Wed, 08 Jul 2026 08:06 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 08 Jul 2026 08:06 AM IST
सार

देश को फिटनेस का संदेश देने के उद्देश्य से इंदौर के युवा धावक कार्तिक जोशी ने कारगिल से कन्याकुमारी तक 4,200 किलोमीटर की लंबी दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। करीब दो महीने तक चली इस चुनौतीपूर्ण यात्रा में उन्होंने कई मौसमों का सामना किया।

विज्ञापन
Indore News: Indore's Kartik Joshi completes run from Kargil to Kanyakumari; ran 4,000 km.
धावक कार्तिक जोशी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कारगिल से कन्याकुमारी तक 4,200 किलोमीटर की दूरी इंदौर के धावक कार्तिक जोशी ने दौड़कर पूरी की है।कार्तिक ने कारगिल से कन्याकुमारी तक की यात्रा का लक्ष्य 55 दिनों में पूरा करने का रखा था, लेकिन उन्हें इसमें दो माह का समय लगा। इस दौड़ के दौरान उन्हें अलग-अलग तरह के मौसम का सामना भी करना पड़ा। कश्मीर घाटी की बर्फ से जमी वादियों से लेकर केरल की गर्मी और महाराष्ट्र की बारिश के बीच उन्होंने यह दौड़ पूरी की। बुधवार को कार्तिक दौड़ते हुए कन्याकुमारी पहुंचे, जहां खेल संगठनों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन

 

कार्तिक ने इस मैराथन की शुरुआत 2 मई को कारगिल से की थी। इस मैराथन का उद्देश्य देशवासियों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है। इसके अलावा उन्होंने कारगिल से कन्याकुमारी तक देश एक है का संदेश भी दिया। यह दौड़ देश के सात राज्यों से होकर गुजरी।

विज्ञापन

 

कार्तिक ने बताया कि वे हर दिन 75 किलोमीटर दौड़ते रहे। कभी उन्हें माइनस 2 डिग्री तापमान में दौड़ना पड़ा, तो कभी 44 डिग्री की भीषण गर्मी में। उन्होंने पहाड़ों की चढ़ाई भी की और ढलानों पर भी दौड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार्तिक ने कहा कि उन्होंने कई मैराथनों में भाग लिया है, लेकिन यह दौड़ उनके जीवन की सबसे यादगार दौड़ रहेगी, क्योंकि इस दौरान उन्हें देश की संस्कृति और भाषा के अलग-अलग रंग देखने को मिले। दौड़ते समय उन्होंने कई लोगों से रुककर बातचीत भी की।


 

24 वर्षीय कार्तिक पिछले 9 वर्षों से दौड़ रहे हैं और अब तक 75 हजार किलोमीटर से अधिक की दौड़ पूरी कर चुके हैं। कार्तिक चार दिन बाद इंदौर लौटेंगे, जहां खेल संगठन उनका स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed