फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Indore market runs out of onion storage space, with over 70 trucks arriving daily.

Indore News: इंदौर मंडी में नहीं बची प्याज रखने की जगह, रोज आ रहे 70 से ज्यादा ट्रक

Wed, 29 Oct 2025 12:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 29 Oct 2025 12:19 PM IST
सार

मंडी में मंगलवार को भी प्याज की आवक आम दिनों की तुलना में ज्यादा रही। जो प्याज एक दिन पहले मंडी में आया था, वह उठ नहीं पाया और बुधवार को फिर ट्रकों का जमावड़ा लग गया। इस कारण मंडी में जाम जैसे हालात बन गए। कई ट्रक तो मंडी के बाहर भी खड़े नजर आए।

विज्ञापन
Indore News: Indore market runs out of onion storage space, with over 70 trucks arriving daily.
मंडी में प्याज की आवक ज्यादा - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर की चोइथराम मंडी में प्याज की आवक इतनी ज्यादा हो रही है कि मंडी में ट्रक खाली करने की जगह नहीं बची। मंडी प्रशासन को किसानों को कहना पड़ा कि वे फिलहाल प्याज न लाए। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के जिलों से हर दिन 70 से ज्यादा ट्रक आ रहे है। इस साल भी भरपूर प्याज की फसल होने के कारण यह अनुमान लगाया जा रहा है कि प्याज के भाव नए साल में भी ज्यादा नहीं बढ़ेंगे।

विज्ञापन

 

उधर भाव ज्यादा मिलने की उम्मीद के चलते कई किसानों ने प्याज स्टाॅक कर रखा था, लेकिन बारिश होने और चार दिन पहले प्याज के कीमत में थोड़ा इजाफा होने के कारण किसानों भरपूर मात्रा में प्याज मंडी तक ले आए है। इस कारण फिर प्याज के भाव एक रुपये बुधवार को टूट गए। पिछले सप्ताह प्याज के भाव 14 रुपये तक गए थे। भाव बढ़ने के बाद किसानों ने इंदौर मंडी में प्याज लाना शुरू कर दिए है। बुधवार को प्याज थोक रेट में 12 से 13 रुपये किलो बिका।

विज्ञापन

 

एक दिन पहले का प्याज नहीं उठ पाया

मंडी में मंगलवार को भी प्याज की आवक आम दिनों की तुलना में ज्यादा रही। जो प्याज एक दिन पहले मंडी में आया था, वह उठ नहीं पाया और बुधवार को फिर ट्रकों का जमावड़ा लग गया। इस कारण मंडी में जाम जैसे हालात बन गए। कई ट्रक तो मंडी के बाहर भी खड़े नजर आए। आने वाले दिनों में प्याज की आवक मंडी में और बढ़ेगी। इंदौर मंडी में महाराष्ट्र की तरफ से भी काफी मात्रा में प्याज आ रहा है। मंडी प्रशासन का कहना है कि सोमवार और मंगलवार को बारिश होने के कारण प्याज खराब होने का खतरा था। इस कारण ट्रकों को मंडी में ही खड़ा कराया गया था। इस कारण जाम जैसी स्थिति बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed