फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Indore Crime Girl's Throat Slit for Refusing Friendship, Accused on the Run

Indore News: सांवेर में युवती पर हमले का आरोपी अमन शेख गिरफ्तार, चावड़ा ने की पीड़िता से मुलाकात

Fri, 31 Jan 2025 07:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 31 Jan 2025 07:42 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के सांवेर में एक युवती पर सिरफिरे आशिक ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी पिछले तीन साल से जबरन दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था और मना करने पर जानलेवा हमला कर भाग गया।

विज्ञापन
Indore News Indore Crime Girl's Throat Slit for Refusing Friendship, Accused on the Run
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर जिले के सांवेर में एक छात्रा का गला रेत कर हत्या का प्रयास करने के आरोपी अमन शेख को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुरुवार को वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। छात्रा हमले में गंभीर रूप से घायल हुई है। उसका इंदौर के अरविंदा अस्पताल में इलाज चल रहा है। भाजपा के नए जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा अस्पताल पहुंचे और घायल युवती से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना। उन्होंने पीड़िता को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया और कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


डीएसपी उमाकांत चौधरी ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि अमन शेख को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। अमन शेख और लड़की दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे, दोनों के बीच मित्रता थी। लड़की ने जब कॉलेज बदला तो अमन उसे बार-बार मिलने के लिए दबाव बना रहा था लड़की द्वारा मना करने पर उसने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


युवती पर हमले की घटना इंदौर के पास सांवेर के वार्ड 12 में हुई थी। अमन शेख नामक युवक ने पायल पुत्री संजय पर चाकू से हमला किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से युवती पर मिलने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन जब उसने इनकार कर दिया तो आरोपी ने गुस्से में आकर हमला कर दिया। मौके पर मिले बैग से अमन के नाम की किताब बरामद हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पायल चंद्रावतीगंज की रहने वाली है और कुछ दिनों से अपने मामा के घर सांवेर आई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल से परेशान कर रहा था
हमले के दौरान अमन ने पीछे से आकर पायल के चेहरे, हाथ और गले पर कई वार किए और फरार हो गया था। आरोपी मकोडिया गांव का निवासी है। पायल ने बताया कि अमन पिछले तीन साल से उसे परेशान कर रहा था। बार-बार इनकार करने पर उसने परिवार को भी इस बारे में बताया, लेकिन अमन नहीं माना। फिलहाल, पायल का इंदौर के अरविंदो अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है।

सांवेर में युवती पर हमले का आरोपी अमन शेख गिरफ्तार, चावड़ा ने की पीड़िता से मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed