फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news, indore breaking news, indore updates, city & states, madhya pradesh, mp news in hindi, mp news hi

Indore: इंदौर में जन्मदिन पार्टी में गए युवक की हत्या, आरोपी भी परिचित था, साथ में पी थी शराब

Sun, 16 Jun 2024 06:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 16 Jun 2024 06:15 PM IST
सार

कान्ह ने विवाद के दौरान आपा खो दिया और चाकू से शिवा के गले पर वार कर दिया। उसके गले की नस कट गई और खून बहने लगा। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
indore news, indore breaking news, indore updates, city & states, madhya pradesh, mp news in hindi, mp news hi
पहले चित्र में मृतक शिवा, दूसरे चित्र में आरोपी कुणाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की अर्जुनपुरा मल्टी में एक युवक की हत्या कर दी। हत्यारा युवक का परिचित था। दोनो एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए थे। वहां उनके बीच विवाद हो गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनो के बीच किसी युवती को लेकर पहले कहासुनी भी हो चुकी थी। हत्या का कारण भी यही सामने आ रहा हैै। दोनो ही शराब के नशे में थे।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम शिवा पिता राजेश है। वह 19 वर्ष का था। उसे कुणाल उर्फ कान्हा ने चाकू मारा। दोनों दिन में भी एक दूसरे के साथ थे। उन्होंने दिन में साथ में ही शराब पी थी। शाम को वे दोनो अपने एक दोस्त रोहित की जन्मदिन पार्टी मेें भूरी टेेकरी गए थे। वहां पर भी उन्होंने फिर शराब पी। इसके बाद वे घर लौट आए। घर पर दोनो के बीच एक युवती को लेकर विवाद हुआ।

विज्ञापन

कान्ह ने विवाद के दौरान आपा खो दिया और चाकू से शिवा के गले पर वार कर दिया। उसके गले की नस कट गई और खून बहने लगा। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


शिवा अर्जुनपुरा मल्टी में अपने माता-पिता के साथ रहता था और ढोलक बजाने का काम करता था। शिवा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। आरोपी कान्हा को पुलिस ने रात को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसका कहना था कि वह शिवा को जान से नहीं मारना चाहता था।

मौत का मामला हत्या में बदला

11 जून को बायपास पर प्राॅपर्टी ब्रोकर राधेश्याम पाटीदार बेसूध अवस्था में मिला था। परिजनों को लगा था कि उसके दिल का दौरा पड़ा है। राधेश्याम ने अपने साले को फोन लगाकर मौके पर बुलाया था। उसकी मौत के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो हत्या की वजह अंदरुनी चोट पाई गई। पुलिस ने इस मामले में गोकुल और नवीन को हिरासत में लिया है। दोनो का उससे रुपयों का लेन-देन था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed