फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news : hotel illegal construction demolished by municipal corporation in peepaliyahana

Indore News: नगर निगम ने पिपलियाहाना में होटल का अवैध हिस्सा जेसीबी से किया ध्वस्त, मचा हड़कंप

Wed, 10 Sep 2025 05:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 10 Sep 2025 05:11 PM IST
सार

Indore News: इंदौर नगर निगम की रिमूवल टीम ने बुधवार सुबह पिपलियाहाना में बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल का अवैध हिस्सा तोड़ दिया। होटल मालिक राजेश जैन और तनय जैन को पहले नोटिस दिया गया था

विज्ञापन
indore news : hotel illegal construction demolished by municipal corporation in peepaliyahana
indore news - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर नगर निगम की रिमूवल टीम ने बुधवार को पिपलियाहाना इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल का अवैध हिस्सा ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई से पहले होटल मालिक राजेश जैन और तनय जैन को अवैध निर्माण हटाने का नोटिस थमाया गया था। नोटिस के बावजूद जब अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो निगम ने कार्रवाई की। सुबह से ही दोनों ओर के रास्ते बंद कर दिए गए और होटल के खाली छोड़े जाने वाले हिस्से (मेजर ऑफ स्पेस) पर किए गए कब्जे को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


निगम टीम की तैयारी और कार्रवाई
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नगर निगम की रिमूवल टीम जेसीबी और पोकलेन मशीनों के साथ सुबह ही पीपलियाहाना पहुंच गई। होटल मालिक को नोटिस सौंपने के बाद सबसे पहले आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। होटल के सामने से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर यातायात रोक दिया गया ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो। इसके बाद टीम ने होटल के तीनों फ्लोर का आगे का हिस्सा गिरा दिया।
विज्ञापन


अवैध निर्माण पर पहले भी मिली थी शिकायत
नगर निगम को शिकायत मिली थी कि होटल मालिक राजेश जैन और तनय जैन ने उस हिस्से पर भी निर्माण कर लिया है जिसे खाली छोड़ा जाना था। शिकायत की पुष्टि के बाद नगर निगम ने 15 दिन पहले ही होटल को नोटिस देकर सील कर दिया था। उस समय होटल मालिक ने शपथ पत्र देकर आश्वासन दिया था कि वे अवैध हिस्सा हटा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अवैध निर्माण
होटल मालिकों द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद निगम की रिमूवल टीम ने बुधवार सुबह मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई की। निगम अधिकारियों ने साफ कहा कि शहर में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नोटिस के बावजूद नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed