फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Heavy Rainfall Expected in Indore and MP Over Next Two Days

Indore News: रविवार को दिनभर बारिश, सोमवार सुबह से रिमझिम का दौर

Mon, 23 Jun 2025 07:15 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 23 Jun 2025 07:15 AM IST
सार

Indore News: रविवार को दिनभर हल्की बारिश हुई और सोमवार सुबह से रिमझिम का दौर जारी है। इंदौर समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिन तेज बारिश के आसार हैं, और तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

विज्ञापन
Indore News: Heavy Rainfall Expected in Indore and MP Over Next Two Days
weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

मानसून ने इंदौर समेत पूरे प्रदेश में ठंडक घोल दी है। इंदौर में रविवार को दिनभर हल्की बारिश हुई और रविवार सुबह से भी रिमझिम का दौर जारी है। कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है तो कई क्षेत्रों में मौसम साफ भी है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश में मानसून की बारिश जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर समेत पूरे प्रदेश में अगले दो दिन अच्छी बारिश के आसार हैं। 23 जून को दिन का पारा 0.2 डिग्री कम हुआ और 27.4 पर आ गया वहीं रात का पारा 0.2 डिग्री कम होकर 23.2 पर आ गया। 24 घंटे में 4.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


Raja Raghuvanshi Murder Case: प्राॅपर्टी ब्रोकर ने फ्लैट से हटाकर बैग जला दिला था, पुलिस ने एकत्र किए अवशेष
विज्ञापन


जून के महीने में अच्छी बारिश की संभावना
इंदौर में जून के महीने में दिन के तापमान में खासी गिरावट होती है। पिछले 5 साल के आंकड़े यही बताते हैं। 2020, 2021, 2022, 2023 और 2024 में जून में कम गर्मी पड़ी थी। पारा 39.6 से 41.1 डिग्री के बीच ही रहा था। पिछले साल 40.6 डिग्री तक पारा पहुंचा था। इंदौर में जून के महीने में कोटे की 20 प्रतिशत तक बारिश हो जाती है। पिछले साल करीब 4 इंच पानी गिरा था। इस साल इससे अच्छी बारिश की उम्मीद है। बारिश के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो साल 1980 में यहां जून महीने में 17 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। वहीं 24 घंटे में सर्वाधिक 5 इंच बारिश का रिकॉर्ड 23 जून 2003 को बना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा प्रदेश मानसून से भीगा
रविवार को प्रदेश के 22 से ज्यादा जिलों में पानी गिरा। मौसम विभाग के अनुसार, टीकमगढ़ में 9 घंटे के दौरान 2 इंच बारिश हो गई। मंडला में डेढ़ इंच, नर्मदापुरम में 1.4 इंच, ग्वालियर में 1 इंच, भोपाल-रायसेन में पौन इंच बारिश दर्ज की गई। इधर, खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हेलीकॉप्टर की रविवार दोपहर पिपरिया हेलीपैड पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसके बाद वे परिवार के साथ सड़क मार्ग से पचमढ़ी हिल स्टेशन पहुंचे। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में पालकी हॉल से एम्बुलेंस गेट तक निर्मित टनल परिसर की छत का पीओपी रविवार सुबह 8 बजे अचानक गिर गया। कुछ दिन से टनल परिसर की छत से पानी का रिसाव हो रहा था, जिससे पीओपी ने छत छोड़ दी। भोपाल में रविवार सुबह कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं, रतलाम, पचमढ़ी में आधा इंच बारिश हुई। बैतूल, धार, इंदौर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, शिवपुरी, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, खजुराहो, निवाड़ी, सागर, सिवनी, उमरिया समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed