फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Guests ate poha at NRI summit, saw Ram temple made from scrap

Indore News: एनआरआई समिट मेें मेहमानों ने खाए पोहे, देखा स्क्रैप से बना राम मंदिर

Sun, 17 Dec 2023 06:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 17 Dec 2023 06:20 PM IST
सार

विजयवर्गीय ने इस मौके पर कहा कि इंदौर मिलों का शहर था, लेकिन अब आईटी हब बन चुका है। 100 से ज्यादा कंपनियां इंदौर में है। इंदौर संभावना वाला शहर है। यहां निवेश फायदेमंद साबित होगा। मेयर भार्गव ने कहा कि इंदौर रहने लायक शहर है।

विज्ञापन
Indore News: Guests ate poha at NRI summit, saw Ram temple made from scrap
एनआरआई समिट से पहले पोह पार्टी - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

विदेशों मेें बसे इंदौरी रविवार को एनआरआई समिट के मौके पर एक दूसरे से मिले। सुबह उन्होंने पोहे खाए और शाम को समिट में इंदौर के विकास के मुद्दे पर बातचीत की।

विज्ञापन

पिछले साल प्रवासी सम्मेलन के दौरान तय हुआ था कि विदेशों मेें बसें इंदौरियों की हर साल समिट होगी। इसके बाद रविवार को दूसरी एनआरआई समिट का आयोजन मेयर पुष्य मित्र भार्गव की अगुवाई में हुआ। उन्होंने सुबह राम मंदिर विश्राम बाग में पोहा जलेबी पार्टी का आयोजन किया।

विज्ञापन


जिसमें दुनिया के 28 देशों के साथ दुबई, अबू धाबी, शिकागो, सेन फ्रांसिस्को, जापान, युएसई से इंदौर पहुंचे एनआरआई शामिल हुए। इस अवसर पर बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर और दुनिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनसे संवाद किया। पार्टी में सभी एनआरआई ने पोहा जलेबी का स्वाद लिया, महापौर भार्गव ने खुद एनआरआई को पोहे परोसे और सभी ने साथ में पोहा पार्टी का आनंद लिया। इसके बाद एनआरआई ने 21 टन लोहे के स्क्रैप से बने राम मंदिर को भी देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजयवर्गीय ने इस मौके पर कहा कि इंदौर मिलों का शहर था, लेकिन अब आईटी हब बन चुका है। 100 से ज्यादा कंपनियां इंदौर में है। इंदौर संभावना वाला शहर है। यहां निवेश फायदेमंद साबित होगा। मेयर भार्गव ने कहा कि इंदौर रहने लायक शहर है।



सफाई के बाद शुद्ध हवा में भी इंदौर आगे है। उन्होंने बताया कि स्क्रैप से राम मंदिर हमने वेस्ट आर्ट और वेस्ट टू वेल्थ का संदेश देने के लिए बनाया है। पोहा पार्टी मेें शामिल मेहमानों ने भी इंदौर की स्वच्छता की दिल खोल कर प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed