{"_id":"6560cf5efac6a896540dd445","slug":"indore-news-granddaughter-businessman-hanged-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: दादा की डांट से गुस्सा हुई पोती ने फांसी लगाई, व्यापारी ने भी की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: दादा की डांट से गुस्सा हुई पोती ने फांसी लगाई, व्यापारी ने भी की आत्महत्या
Fri, 24 Nov 2023 09:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 24 Nov 2023 09:59 PM IST
सार
व्यापारी के फांसी लगाने का कारण पता नहीं चला है। छात्रा ने छोटी सी बात पर अपना जीवन समाप्त कर लिया।
विज्ञापन
Indore News
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में हुए दो अलग अलग मामलों में एक व्यापारी और छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कनाड़िया थाना क्षेत्र में फर्नीचर व्यवसायी ने होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे घर पर बताए बिना यहां पर एक होटल में रुके थे। पुलिस के मुताबिक नानक नगर निवासी मनप्रीतसिंह किराए पर फर्नीचर देने का व्यवसाय करते थे। उन्होंने बिचौली मर्दाना क्षेत्र की होटल ब्लू लीफ में किराए से कमरा लिया और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कारण अभी साफ नहीं है, पुलिस जांच कर रही है।
वहीं दूसरी तरफ 10वीं की एक छात्रा ने दादा की डांट से नाराज होकर फांसी लगा ली। बच्ची अपने दादा-दादी के साथ परदेशीपुरा इलाके में रहती थी। गुरुवार को बच्ची को उसके दादा ने खाना खाने के लिए कहा जिस बात पर नाराज होकर छात्रा अपने कमरे में चली गई। बहुत देर के बाद दादा-दादी ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस को बुलाया और दरवाजा तोड़कर अंदर गए। अंदर देखा तो पता चला कि छात्रा फांसी ने फंदे पर झूल रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल में भेजा है।