फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Girl students complain about city bus driver and conductor, suspended

Indore News: छात्राओं ने की सिटी बस ड्राइवर और कंडक्टर की शिकायत, दोनो निलंबित

Wed, 25 Sep 2024 09:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 25 Sep 2024 09:49 PM IST
सार

मेयर पुष्य मित्र भार्गव बुधवार को बैठक के सिलसिले में एआईसीटीएसएल कार्यालय गए थे। वहां उनके भंवरकुआ क्षेत्र की कुछ छात्राएं मिलने आई और रुट पर चलने वाली एक सिटी बस के ड्रायवर और कंडक्टर की शिकायत की।

विज्ञापन
Indore News: Girl students complain about city bus driver and conductor, suspended
सिटी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एआईसीटीएसएल की एक बस के ड्रायवर और कंडक्टर को निलंबित किया गया है। दोनों के खिलाफ मेयर के पास शिकायतें पहुंची थी। इसके बाद उनके खिलाफ एक्शन लिया गया।

विज्ञापन

 

मेयर पुष्य मित्र भार्गव बुधवार को बैठक के सिलसिले में एआईसीटीएसएल कार्यालय गए थे। वहां उनके भंवरकुआ क्षेत्र की कुछ छात्राएं मिलने आई और रुट पर चलने वाली एक सिटी बस के ड्रायवर और कंडक्टर की शिकायत की।

विज्ञापन


छात्राएं बोली कि वे कंडक्टर हमेशा बदसलूकी करता है और स्टाॅप पर भी नहीं रोकता। कई बार उसे ठीक से बर्ताव करने को कहा गया, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है। इसके बाद मेयर ने चलो बस प्रबंधन को तलब किया और कहा कि सिटी बस मेंं लगे कैमरे के फुटेज उपलब्ध कराए, लेकिन उस बस के कैमरे खराब थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मेयर ने चलो बस प्रबंधन को दोनो को निलंबित करने को कहा। ड्रायवर औरर कंडक्टर ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा कि इस रुट पर ज्यादातर छात्र-छात्राएं चलते है। कई बार बस में भीड़ ज्यादा रहती है। उनसे गेट से पीछे हटने को कहा जाता है तो वे भी गुस्सा हो जाते है और अपशब्द बोलते है। बात-बात पर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की धमकी देते है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed