{"_id":"6a75f4889e0bccf96a0e914a","slug":"indore-news-former-councillor-anwar-kadri-arrested-fake-arms-license-case-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: लव जिहाद फंडिंग का आरोपी पूर्व पार्षद कादरी गिरफ्तार, इस बार जम्मू कश्मीर से जुड़ा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: लव जिहाद फंडिंग का आरोपी पूर्व पार्षद कादरी गिरफ्तार, इस बार जम्मू कश्मीर से जुड़ा कनेक्शन
Fri, 07 Aug 2026 08:36 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Fri, 07 Aug 2026 08:36 PM IST
सार
Indore News: फर्जी आर्म्स लाइसेंस मामले में इंदौर पुलिस ने पूर्व पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत को जमानत पर बाहर आते ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। 24 से अधिक आपराधिक मामलों में अनवर शामिल है।
विज्ञापन
पार्षद अनवर कादरी
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर में पुलिस ने फर्जी आर्म्स लाइसेंस मामले में पूर्व कांग्रेस पार्षद और नेता अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर कई हिंदू युवतियों के शोषण और लव जिहाद के मामलों में शामिल लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का आरोप है। उसे हाल ही में न्यायालय से जमानत मिली थी, लेकिन जेल से बाहर आते ही पुलिस ने पुराने प्रकरण में उसे हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें...
Indore News: एमपी के शहरों को 24 घंटे खुलने के लिए करना होगा इंतजार, गाइडलाइन के बाद तय होगा
24 से अधिक मामले दर्ज हैं
अनवर कादरी पर 24 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने जम्मू और कश्मीर से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हथियार का लाइसेंस बनवाया था। इस लाइसेंस के संबंध में दर्ज मामले में इंदौर के सदर बाजार थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि लाइसेंस बनवाने में किन लोगों ने मदद की थी और इसमें कौन से दस्तावेज लगाए गए थे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार भिश्ती मोहल्ला निवासी अनवर के खिलाफ सितंबर 2023 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। उसने अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी छिपाकर वर्ष 2007 में फर्जी दस्तावेजों से जम्मू और कश्मीर के कठुआ से 12 बोर बंदूक का लाइसेंस बनवाया था। इसके बाद वर्ष 2012 में उसने रिवॉल्वर का लाइसेंस भी प्राप्त कर लिया। पुलिस द्वारा जम्मू और कश्मीर प्रशासन से जानकारी मांगने पर इसका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं मिला। अनवर ने खुद को ठेकेदार बताकर और जान का खतरा दिखाकर यह लाइसेंस हासिल किया था। वह चुनाव और आचार संहिता के समय इस लाइसेंस को थाने में जमा भी कराता था।
अनवर का नाम लव जिहाद के मामलों में इंदौर के युवाओं को आर्थिक मदद देने के आरोप में भी सामने आया था। बाणगंगा थाना पुलिस ने अन्य आरोपियों के बयानों के आधार पर उसे मामले में आरोपित बनाया था। इस केस में नाम आने के बाद वह फरार हो गया था और दिल्ली में छिपा रहा, जहां उसकी बेटी पढ़ाई करती थी। लगभग 1 माह पूर्व ही उसे जमानत मिली थी।