फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Food department raids illegal gas refilling cylinders

Indore News: पुलिस चौकी के सामने चल रहा था मौत का खेल, खाद्य विभाग के छापे में हुआ पर्दाफाश

Sun, 21 Sep 2025 07:44 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 21 Sep 2025 07:44 AM IST
सार

Indore News: इंदौर में कलेक्टर के निर्देश पर अवैध गैस भंडारण और रिफिलिंग के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। मांगलिया और सैफी नगर में की गई कार्रवाई के दौरान तीन प्रतिष्ठानों से दर्जनों घरेलू और वाणिज्यिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

विज्ञापन
Indore news Food department raids illegal gas refilling cylinders
खाद्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर में अवैध गैस भंडारण और रिफिलिंग के गोरखधंधे पर नकेल कसते हुए जिला खाद्य विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में मांगलिया और सैफी नगर क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर कई प्रतिष्ठानों पर छापे मारे गए, जहां से बड़ी संख्या में अवैध रूप से रखे गए घरेलू और वाणिज्यिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में चाकूबाजी, खड़े रहे गार्ड, गुंडों में कानून का डर खत्म
विज्ञापन


मांगलिया में दो दुकानों पर छापा
जिला आपूर्ति नियंत्रक एम. एल. मारू ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य विभाग की टीम ने मांगलिया क्षेत्र में ओमकार गैस रिपेयरिंग सर्विस पर छापा मारा। यहां से संचालक ओमकार कुमार के कब्जे से 14.2 किलोग्राम के दो घरेलू सिलेंडर और 3 किलोग्राम के पांच नॉन-स्टैंडर्ड सिलेंडर जब्त किए गए, जिनका अवैध रूप से क्रय-विक्रय किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी के सामने भी मिले अवैध सिलेंडर
इसी क्षेत्र में एक अन्य कार्रवाई एस.के. गैस सर्विस पर की गई, जो मांगलिया पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित है। यहां से संचालक चतर सिंह के पास से 14.2 किलोग्राम के तीन और 3 किलोग्राम के तीन सिलेंडर बरामद हुए। दोनों ही प्रतिष्ठानों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अवैध भंडारण का प्रकरण दर्ज किया गया है।


सैफी नगर में भी पकड़ा गया जखीरा
कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए टीम ने सैफी नगर के टी. चोइथराम क्षेत्र में भी एक अवैध गैस रिफिलिंग के अड्डे पर दबिश दी। यहां अफ़सार अहमद नामक व्यक्ति के पास से 19 किलोग्राम के 13 वाणिज्यिक सिलेंडर, 14.2 किलोग्राम का एक घरेलू सिलेंडर तथा तीन छोटे सिलेंडर जब्त किए गए।

अभियान लगातार जारी रहेगा
खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है। पिछले सप्ताह 28 और कल शाम ही 13 सिलेंडर जब्त किए गए थे। अधिकारियों का कहना है कि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए शहर में इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed