फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: Man attacked with knife, car vandalized in broad daylight at Super Speciality Hospital premises

Indore News: इंदौर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में चाकूबाजी, खड़े रहे गार्ड, गुंडों में कानून का डर खत्म

Sat, 20 Sep 2025 10:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 20 Sep 2025 10:48 PM IST
सार

Indore News: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर में शनिवार को दिनदहाड़े एक मरीज के अटेंडर पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित की कार में भी तोड़फोड़ की और सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी के बावजूद मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Indore news: Man attacked with knife, car vandalized in broad daylight at Super Speciality Hospital premises
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर में शनिवार को दिनदहाड़े उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ अज्ञात बदमाश चाकू लेकर अस्पताल के अंदर घुस आए। बदमाशों ने एक मरीज के अटेंडर पर जानलेवा हमला कर दिया और उसकी कार में भी तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गए। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: ट्रक हादसे पर विधायक ठाकुर ने कहा-पुलिस ने कमजोर धाराएं क्यों लगाई
विज्ञापन


सुरक्षा गार्ड बने रहे मूकदर्शक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। घटना के समय अस्पताल परिसर में पांच से छह सुरक्षा गार्ड भी तैनात थे, लेकिन वे इन बदमाशों के सामने बेबस नजर आए और कोई भी उन्हें रोक नहीं पाया। बदमाश आसानी से अपने मंसूबों को अंजाम देकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल का इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
हमले में घायल हुए व्यक्ति को तत्काल अस्पताल की आपातकालीन इकाई में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल है और कार के टूटे हुए कांच चारों ओर बिखरे पड़े हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले के पीछे कौन लोग थे और उनका मकसद क्या था। पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed