फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: FIR Filed Against Coach Mohsin Khan for Molestation and Casteist Abuse by Female Shooter

Indore News: कोच मोहसिन की नई करतूत! शूटिंग खिलाड़ी से छेड़छाड़ और जातिसूचक गालीबाजी की एफआईआर दर्ज

Sat, 07 Jun 2025 09:20 AM IST
अर्जुन रिछारिया उमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
उमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 07 Jun 2025 09:20 AM IST
सार

Indore News: ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी के कोच मोहसिन खान पर एक और महिला ने छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Indore News: FIR Filed Against Coach Mohsin Khan for Molestation and Casteist Abuse by Female Shooter
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में पहले से ही रेप, गैंगरेप, छेड़छाड़ और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में फंसे ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी के कोच मोहसिन खान के खिलाफ अब महू थाने में भी एक नया मामला दर्ज किया गया है। यह 8वीं एफआईआर हिंदूवादी संगठन की पहल पर दर्ज की गई है। आरोपी मोहसिन खान पर ताजा शिकायत एक पूर्व शूटिंग खिलाड़ी द्वारा की गई है, जिसमें छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन

महिला खिलाड़ी ने 2022 की घटना को लेकर दर्ज कराई शिकायत
महू पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह वर्ष 2022 में ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी में ट्रेनर के रूप में कार्य कर रही थी। उसी दौरान आरोपी मोहसिन खान, जो कि सिल्वर ऑक्स कॉलोनी का निवासी है, उसने पहले उसे कॉफी पीने का ऑफर दिया, जिसे पीड़िता ने ठुकरा दिया। इसके कुछ दिन बाद जब वह एकेडमी में अपने बैग में रखे पैसों को देख रही थी, तब मोहसिन ने अशोभनीय टिप्पणी करते हुए कहा, "मुझे पता है पैसे कैसे कमाए जाते हैं, कभी जरूरत हो तो बताना।" इस घटना के बाद पीड़िता ने एकेडमी आना बंद कर दिया।

विज्ञापन

धार नाका बुलाकर की अश्लील हरकतें और जातिसूचक टिप्पणी
घटना के कुछ समय बाद, मोहसिन ने पीड़िता को कॉल कर धार नाका स्थित अपने घर पर मिलने बुलाया। वहां बातचीत के दौरान उसने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो मोहसिन ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। पीड़िता ने डर के कारण उस समय किसी को कुछ नहीं बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य लड़कियों से भी की गई अशोभनीय हरकतें, अब खुली पोल
पीड़िता ने आगे बताया कि मोहसिन एकेडमी में अन्य लड़कियों के साथ भी इसी प्रकार की अश्लील हरकतें करता था। हाल ही में जब मोहसिन पर पहले से दर्ज गंभीर मामलों की जानकारी उसे मिली, तो उसने अपने परिवार को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। महू पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed