फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Facilities will increase at Indore airport, 15 parking and taxiways ready, new flights will also be available

Indore News: इंदौर के एयरपोर्ट पर बढ़ेंगी सुविधाएं, 15 पार्किंग और टैक्सी वे तैयार, मिल सकेगी नई उड़ानें भी

Mon, 04 Jul 2022 05:36 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 04 Jul 2022 05:36 PM IST
सार

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर सुविधाएं बढ़ रही हैं। इससे नई उड़ानों के बढ़ने की संभावनाएं जागी है। 15 विमानों की नई पार्किंग में से पांच पार्किंग और रनवे के सामानांतर बनाए गए टैक्सी-वे को संचालित किए जाने की अनुमति मिल गई है। 

विज्ञापन
Indore News: Facilities will increase at Indore airport, 15 parking and taxiways ready, new flights will also be available
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बनी 15 विमानों की नई पार्किंग में से पांच पार्किंग और रनवे के सामानांतर बनाए गए टैक्सी-वे को संचालित किए जाने की अनुमति मिल गई है। इसके लिए पिछले करीब चार माह से इंतजार किया जा रहा था। शेष 10 विमानों की पार्किंग की मंजूरी भी प्रक्रिया में है और इन्हें भी इसी माह मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद इंदौर में एक साथ कुल 26 विमान पार्क हो सकेंगे, वहीं लैंडिंग के बाद विमान तुरंत टैक्सी-वे पर जा सकेंगे, जिससे रनवे खाली होने पर तुरंत दूसरी उड़ानों का संचालन भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन


बता दें कि इंदौर विमानतल पर बढ़ती यात्री और विमानों की संख्या को देखते हुए विशेष अनुमति के साथ 24 मार्च 2018 से पहली बार इंदौर एयरपोर्ट को 24 घंटे खुला रहने वाला सेंट्रल इंडिया का पहला एयरपोर्ट बनाया गया था। 24 घंटे खुला रहने के कारण यहां कई एयरलाइंस अपने विमानों को रात को पार्क करना चाहती थीं, लेकिन एयरपोर्ट के पास 11 ही पार्किंग मौजूद थीं। इसे देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यहां 15 विमानों की नई पार्किंग और साथ ही रनवे पर बढ़ते विमानों के दबाव को देखते हुए रनवे को जल्दी खाली करने के लिए रनवे के समानांतर टैक्सी-वे के लिए 41 करोड़ में टेंडर जारी किया था। 2019 से काम शुरू हुआ। 2020 के अंत तक इसे पूरा होना था, लेकिन कोरोना के कारण लंबे समय तक काम बंद रहा। आखिर में यह काम मार्च 2022 में पूरा हुआ। टैक्सी-वे और पार्किंग तैयार हो जाने के बाद नियमानुसार इनके उपयोग से पहले प्रबंधन ने इसके लिए डीजीसीए से इसके कमिश्निंग की मंजूरी मांगी थी। बताया जा रहा है कि इनमें से 5 विमानों की पार्किंग और टैक्सी-वे को मंजूरी दे दी है। 10 विमानों की पार्किंग को मंजूरी मिलना बाकी है। लाइटिंग सहित कुछ अन्य कामों के कारण यह मंजूरी रूकी है, यह काम भी इसी सप्ताह पूरे हो जाएंगे। इसके बाद इसी माह इनकी भी मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद इंदौर एयरपोर्ट पर विमानों को ये नई सुविधा भी मिलने लगेगी।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक इंदौर में बढ़ती उड़ानों को देखते हुए ऐसी स्थिति भी बन रही थी, जब कुछ ही मिनटों के अंतर पर उड़ानें आ-जा रही थी। ऐसी स्थिति में रनवे खाली न होने से विमानों को इंतजार करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए समानांतर टैक्सी-वे बनाया गया है। यह रनवे के आखिरी छोर के पास से शुरू होकर पार्किंग तक आने वाली एक सड़क जैसा है। रनवे पर उतरने के बाद विमान आखिरी छोर तक दौड़ते हुए जाते हैं और फिर वहां से यू-टर्न लेकर वापस रनवे से होकर ही टर्मिनल तक आते हैं। इस दौरान रनवे ज्यादा समय तक व्यस्त रहता है, लेकिन टैक्सी-वे के कारण रनवे पर उतरने के बाद आखिरी छोर तक पहुंचकर विमान टैक्सी-वे पर शिफ्ट हो जाएंगे, जिससे रनवे तुरंत खाली हो जाएगा और इसका इस्तेमाल तुरंत दूसरे विमान के उडऩे या उतरने के लिए किया जा सकेगा। इससे एक ही समय में ज्यादा विमान इंदौर आ और जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed