फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news ed raid congress politician golu agnihotri

Indore News: कांग्रेस नेता गोलू के घर से मिले डेढ़ करोड़ रुपए, क्रिकेट के सट्टे के कनेक्शन तलाश रही ईडी

Tue, 17 Dec 2024 08:04 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 17 Dec 2024 08:04 PM IST
सार

Indore News: ईडी ने घर से लैपटॉप, मोबाइल और कई संदिग्ध दस्तावेज जप्त किए। दुबई में संपत्ति खरीदने के बाद से रडार पर थे गोलू। 
 

विज्ञापन
indore news ed raid congress politician golu agnihotri
राहुल गांधी के साथ गोलू (दाएं) - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी शहर अध्यक्ष विशाल 'गोलू' अग्निहोत्री के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई में मनी लॉन्ड्रिंग और सट्टेबाजी रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 1.5 करोड़ रुपए की अघोषित नकदी, लैपटॉप, मोबाइल और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता क्रिकेट सट्टा और डब्बा कारोबार में शामिल हैं और उन्होंने अपने करीबियों के नाम पर कई शैल कंपनियां बनाई थीं, जिनके जरिए देश-विदेश में धन का रोटेशन किया जाता था। दुबई में संपत्ति खरीदने और शैल कंपनियां बनाने की जानकारी के बाद ईडी ने उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। 
विज्ञापन


बिटकॉइन से विदेश भेज रहे थे पैसा
गोलू को रविवार रात दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था, जब वह दुबई से लौट रहे थे। इसके बाद सोमवार सुबह उनके इंदौर स्थित आवास पर छापा मारा गया, जिसमें सीआरपीएफ ने सुरक्षा का जिम्मा संभाला और स्थानीय पुलिस को इस कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई। जांच में पता चला है कि कांग्रेस नेता सट्टेबाजी से हुई आय को विदेश भेजने में बिटकॉइन का इस्तेमाल कर रहे थे। 
विज्ञापन


गोलू और उनकी पत्नी पार्षद रह चुके
विशाल अग्निहोत्री, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं और इंदौर नगर निगम में पार्षद रह चुके हैं। उनकी पत्नी भी पार्षद रह चुकी हैं। 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने उन्हें इंदौर क्षेत्र-1 से टिकट दिया था, लेकिन नामांकन दाखिल करने से पहले उनका नाम हटाकर संजय शुक्ला को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात से भी जुड़ रहे तार
ईडी की कार्रवाई से एक बड़े सट्टा रैकेट का पर्दाफाश होने की संभावना है, जिसके तार गुजरात में आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी से जुड़े हुए हैं। गुजरात में हुई कार्रवाई में सट्टेबाजी की राशि और बिटकॉइन की खरीद-फरोख्त से संबंधित सबूत मिले थे। दुबई से भारत और अन्य देशों में संदिग्ध लेनदेन की जांच के साथ ही ईडी मनी लॉन्ड्रिंग और अंतरराष्ट्रीय धन प्रवाह पर कड़ी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed