फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news ED attaches Rs 20 crore property of businessman Wadhwani in money laundering case

Indore News: कारोबारी वाधवानी की 20 करोड़ की संपत्ति पर ईडी का बड़ा एक्शन

Wed, 13 Aug 2025 10:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 13 Aug 2025 10:32 PM IST
सार

Indore News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंदौर के कारोबारी किशोर वाधवानी, नितेश वाधवानी व अन्य की 11.33 करोड़ की अचल संपत्तियां पीएमएलए एक्ट के तहत अस्थाई रूप से अटैच कर दी हैं, जिनकी बाजार कीमत 20 करोड़ से अधिक है। 

विज्ञापन
indore news ED attaches Rs 20 crore property of businessman Wadhwani in money laundering case
किशोर वाधवानी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) इंदौर ने कारोबारी किशोर वाधवानी की प्रापर्टी अटैच कर दी है। उनके साथ ही रिश्तेदार नितेश वाधवानी व अन्य की भी संपत्ति अटैच की गई है। यह संपत्ति अटैचमेंट की कीमत 11.33 करोड़ रुपए है। वहीं बाजार मूल्य 20 करोड़ से अधिक का बताया गया है। ईडी ने बताया कि किशोर वाधवानी, नितेश वाधवानी, पूनम वाधवानी और मेसर्स दबंग दुनिया पब्लिकेशंस प्रालि पर पीएमएलए एक्ट 2022 के तहत 11.33 करोड़ की संपत्ति जमीन, फ्लैट आदि अचल संपत्तियों को अस्थाई तौर पर कुर्क (अटैच) किया गया है। इन संपत्तियों का वर्तमान मूल्य 20 करोड़ रुपए से अधिक है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: मुख्यमंत्री बोले, चीन और पाकिस्तान को खुश कर रही कांग्रेस, तिरंगा यात्रा में आए लाखों लोग
विज्ञापन


वाधवानी 500 करोड़ की टैक्स चोरी में फंसे
वाधवानी व अन्य पर एक ही साल में 500 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी के आरोप थे। यह कार्रवाई डीजीजीआई द्वारा ग्रुप पर आपरेशन कर्क के तहत की कई कार्रवाई और फिर इसी मामले में थाना तुकोगंज में कराई गई एफआईआर के तहत हुई है। बताया जा रहा है कि इसी केस के आधार पर ईडी ने मनी लाण्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। छापे के बाद डीजीजीआई ने वाधवानी सहित 21 लोगों को 1946 करोड़ का टैक्स नोटिस दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
डीजीजीआई की इंदौर यूनिट ने जून 2020 में वाधवानी की कंपनी पर छापे मारे। वाधवानी एलोरा टोबेको कंपनी (ETCL) के प्रोपराइटर है। छापे में भारी मात्रा में पान मसाला, गुटखे के कारोबार में जीएसटी चोरी सामने आई। इसके बाद इनके खिलाफ दो हजार करोड़ के टैक्स डिमांड नोटिस जारी हुए। यह चोरी उन्होंने जुलाई 2017 से जून 2020 की अवधि में की थी। इस पर विभाग ने उन्हें 15 जून 2020 को गिरफ्तार किया, बाद में उनकी जमानत हुई। इस जांच के दौरान सामने आया कि वाधवानी जो दबंग दुनिया अखबार में भी डायरेक्टर है, उन्होंने अपने अखबार की सेल 60 हजार से एक लाख दिखाई जबकि 6 से 8 हजार मात्र थी। इस दौरान उन्होंन फर्जी इनवाइस जनरेट किए और जीएसटी चोरी का 500 करोड़ रुपए और अन्य बिजनेस से कमाई को इस अखबार में इन फर्जी इनवाइस के जरिए खपाया और जमकर टैक्स चोरी की। अखबार की जांच में 904 फर्जी इनवाइस जारी हुए। डीजीजीआई ने इस मामले में किशोर वाधवानी और उनके भतीजे नीतेश वाधवानी पर 10 फरवरी 2021 में आईपीसी धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत केस दर्ज करा दिया।

अखबार के सीईओ को गिरफ्तार किया
पुलिस ने तुकोगंज थाने में दर्ज हुए अपराध क्रमांक 88/2021 में किशोर व नीतेश वाधवानी के खिलाफ चार सौ बीसी का केस कराया था। इसी मामले में मई माह में दबंग दुनिया के सीईओ पंकज मजेपुरिया को गिरफ्तार किया गया था। मूल केस किशोर वाधवानी और नितेश वाधवानी के खिलाफ डीजीजीआई ने दर्ज कराया था। डीजीजीआई (डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस) भोपाल की इंदौर यूनिट के आवेदन पर इंदौर तुकोगंज थाने में वाधवानी और उनके भतीजे नीतेश वाधवानी के खिलाफ 10 फरवरी 2021 में चार सौ बीसी व अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर हुई थी। इस केस में हाईकोर्ट जल्द जांच पूरी करने के आदेश पुलिस को दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed