फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Drunk Driver Rams into Father and Daughter, Both Die in Horrific Road Accident

Indore News: नशे में धुत ड्राइवर ने पिता-बेटी को कुचला, एक झटके में उजड़ा पूरा परिवार

Tue, 15 Apr 2025 08:53 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 15 Apr 2025 08:53 AM IST
सार

Indore News: इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित घोसीखेड़ा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और एक साल की बेटी की जान चली गई। नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने घर के बाहर बैठे पिता-बेटी को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Indore News: Drunk Driver Rams into Father and Daughter, Both Die in Horrific Road Accident
पिता अज्जू उर्फ अहमद शेख और बेटी मरियम - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम घोसीखेड़ा में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। रात करीब 8:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठे एक पिता और उसकी एक साल की मासूम बेटी को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में बेटी मरियम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता अज्जू उर्फ अहमद शेख (45 वर्ष) को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त पिता अपनी बच्ची को गोद में लेकर खेला रहे थे।
विज्ञापन


नशे में धुत था कार चालक, टक्कर के बाद हुआ फरार  
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त कार की गति बेहद तेज थी और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम मरियम कुछ दूरी पर जा गिरी। सिमरोल पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार चालक नशे की हालत में था। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायल अज्जू को निजी अस्पताल की एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने की मदद, पर चालक मौके से भाग निकला  
हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि जोरदार आवाज सुनकर वे बाहर निकले, तो देखा कि पिता-बेटी सड़क पर अलग-अलग गिरे पड़े थे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त कार का पीछा किया और उसे पकड़ भी लिया, लेकिन ड्राइवर मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, कार इंदौर में रजिस्टर्ड है और फिलहाल चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में पसरा मातम, मासूम मरियम थी सबसे छोटी संतान  
इस दर्दनाक हादसे के बाद शेख परिवार में मातम छा गया है। परिजनों के अनुसार, अज्जू खेती-किसानी से जुड़े काम करते थे और उनका परिवार मूल रूप से ग्राम घोसीखेड़ा में रहता है। उनका एक घर इंदौर के चंदन नगर इलाके में भी है। अज्जू के तीन बच्चे थे एक बेटा और दो बेटियां, जिनमें मरियम सबसे छोटी थी। उनकी असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर है और ग्रामीणों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed