फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-driver-flees-with-27-lakh-rupees-in-rau-creta-car-recovered

इंदौर : मालिक के 27 लाख रुपये और कार लेकर भाग गया ड्राइवर, चाय पीने ढाबे पर रुके और हो गया विश्वासघात

Wed, 26 Aug 2026 07:00 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Wed, 26 Aug 2026 07:00 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के राऊ क्षेत्र में क्रेन बेचने से मिले 27 लाख रुपये लेकर जा रहे व्यापारी का ड्राइवर रुपयों से भरा बैग और क्रेटा कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कार आजाद नगर से बरामद कर ली है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
indore-news-driver-flees-with-27-lakh-rupees-in-rau-creta-car-recovered
ड्राइवर रोहित कौशिक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में पुरानी क्रेन बेचकर मिले 27 लाख रुपये लेकर जा रहे व्यक्ति का ड्राइवर ही रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कार बरामद कर ली है, आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


राऊ क्षेत्र में चाय पीते वक्त हुई घटना
फरियादी हेमंत कुमार मित्तल अपनी पुरानी क्रेन बेचने के बाद मिले 27 लाख रुपये क्रेटा कार से लेकर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में चाय पीने के लिए वाहन रोका गया। इसी दौरान उनका ड्राइवर रोहित कौशिक रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राऊ थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की दबिश
आरोपी की तलाश के लिए तेजाजी नगर, आजाद नगर सहित अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों को भी लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी की क्रेटा कार आजाद नगर क्षेत्र से बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी के परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात में आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं और घटना के दौरान उसने किन लोगों से संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूसाखेड़ी का रहने वाला है ड्राइवर 
डीसीपी नरेंद्र रावत ने कहा कि थाना राऊ में फरियादी हेमंत कुमार मित्तल द्वारा यह बताया गया था कि वह अपनी क्रेन को बेचकर आ रहे थे। उसमें मिले 27 से 28 लाख रुपये वह एक बैग में लेकर आ रहे थे। वह अपनी क्रेटा गाड़ी में थे। उन्होंने बताया है कि उनका एक ड्राइवर था रोहित कौशिक, जो कि मूसाखेड़ी का रहने वाला है। जब यह राऊ में आए तो वह एक ढाबे पर उतर कर चाय पीने के लिए उतरे। उसी समय उनका ड्राइवर गाड़ी के साथ 27 लाख रुपये लेकर वहां से चला गया।


जल्द गिरफ्तारी का दावा
डीसीपी नरेंद्र रावत ने कहा कि इसमें तुरंत पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस टीम को ड्राइवर की तलाश करने में लगाया गया है। देर रात वह ड्राइवर गाड़ी को आजाद नगर क्षेत्र में छोड़कर भाग गया है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर राशि बरामद कर ली जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed