फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Drastic decline in passengers and flights in September hits aviation industry

Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर कम हुई यात्रियों की संख्या, ठंड आते ही फिर बढ़ेगा पर्यटन

Sat, 04 Oct 2025 10:02 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 04 Oct 2025 10:02 AM IST
सार

Indore News: इंदौर के विमानन उद्योग के लिए सितंबर का महीना साल का सबसे खराब महीना साबित हुआ, जिसमें अगस्त की तुलना में 25,000 से अधिक यात्रियों और 100 से अधिक उड़ानों की भारी गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Indore news Drastic decline in passengers and flights in September hits aviation industry
इंदौर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के विमानन उद्योग के लिए सितंबर का महीना बेहद निराशाजनक साबित हुआ है। इस महीने में न केवल यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई, बल्कि उड़ानों की संख्या भी काफी कम हो गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2025 इंदौर के लिए इस साल का सबसे कम यात्री और उड़ानों वाला महीना बन गया है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि ठंड का मौसम आते ही फिर से पर्यटन बढ़ेगा और यात्रियों की संख्या में इजाफा देखा जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore weather: इंदौर में देर रात धुंआधार बारिश, कई निचले इलाकों में पानी भरा, बिजली गुल
विज्ञापन


कारण
1. जुलाई में स्कूल-कॉलेज खुलने के बाद यात्री संख्या कम हुई।
2. अगस्त और सितंबर में कई शहरों के लिए उड़ानें बंद होने का प्रभाव पड़ा।
3. देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने भी यात्रियों की संख्या को प्रभावित किया।

आंकड़ों में भारी गिरावट
रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर माह में इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से कुल 2,393 उड़ानों का संचालन हुआ, जिनमें 3 लाख 35 हजार 933 यात्रियों ने सफर किया। इसकी तुलना में, अगस्त महीने में 2,500 उड़ानें संचालित हुई थीं और 3 लाख 61 हजार 30 यात्रियों ने यात्रा की थी। इस प्रकार, केवल एक महीने में 107 उड़ानें और 25,097 यात्री कम हो गए। प्रतिशत के हिसाब से देखें तो यात्रियों की संख्या में 7% और उड़ानों की संख्या में 4.3% की गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई से जारी है गिरावट का दौर
ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया के अनुसार, इस साल की शुरुआत जनवरी में 3.77 लाख यात्रियों के साथ बहुत अच्छी रही थी। लेकिन जुलाई में स्कूल-कॉलेज खुलने के बाद से पर्यटन में कमी आने लगी। इसके अलावा, अगस्त और सितंबर में कई शहरों के लिए उड़ानों का बंद होना और देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने भी यात्रियों की संख्या को प्रभावित किया।

अक्टूबर से बेहतर की उम्मीद
विमानन विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी है। अक्टूबर से त्योहारी सीजन और नई उड़ानों के शुरू होने के साथ ही यात्रियों की संख्या में फिर से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। साल की शुरुआत में जहां रोजाना औसतन 12 हजार से ज्यादा यात्री सफर कर रहे थे, वहीं अब यह आंकड़ा 11 हजार के करीब आ गया है। इसी तरह, दैनिक उड़ानों की संख्या भी 90 से घटकर 80 से कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed