फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Dr. Lilly Dawar Sets World Record

Indore News: 21 साल का अटूट सिलसिला, जानिए डॉ लिली डावर की वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली कहानी

Tue, 14 Oct 2025 04:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 14 Oct 2025 04:52 PM IST
सार

Indore News: इंदौर की प्रसिद्ध शिक्षाविद् और समाजसेवी डॉ लिली संजय डावर ने लगातार 21 वर्षों तक नगर पालिक निगम इंदौर के "शिक्षक सम्मान समारोह" का संचालन कर “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में अपना नाम दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Indore News Dr. Lilly Dawar Sets World Record
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

5 सितंबर 2005 से 5 सितंबर 2025 तक प्रतिवर्ष अनवरत नगर पालिक निगम इंदौर द्वारा आयोजित गरिमामय "शिक्षक सम्मान समारोह"का संचालन करने पर, देवी अहिल्या की नगरी की जानी-मानी शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ लिली संजय डावर का नाम “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


रिकॉर्ड बुक के एशिया हेड मनीष विश्नोई ने बताया कि डॉ डावर द्वारा लगातार 21 वर्षों तक, हर साल उक्त प्रतिष्ठित आयोजन का संचालन करने के लिए उन्हें गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा ससम्मान सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि डॉ लिली डावर को पिछले साल 5 सितंबर 2024 को उत्कृष्ट संचालन के लगातार 20 वर्ष पूरे होने पर नगर पालिक निगम द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। लिली जी का मानना है कि किसी भी कार्य की सफलता ईश्वर की कृपा के बिना संभव नहीं है। जब 2019 में लिली जी का नाम उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में राज्यस्तरीय राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित हुआ तो उसी दिन उन्हें भोपाल सम्मान ग्रहण करने जाना था लेकिन, अपरिहार्य कारणों से वो आयोजन 5 के स्थान पर 6 सितंबर को हुआ और इस तरह उनका नगर निगम इंदौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम का लगातार संचालन का सिलसिला अनवरत जारी रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेें...
Indore News: आम हो या खास, नियम सबके लिए एक, पुलिसवालों ने हेलमेट नहीं पहना तो रद्द होगा लाइसेंस
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्कृष्ट कौशल के साथ विशिष्ट कार्यक्रम का सूत्र-संचालन
इस अनूठी उपलब्धि के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने डॉ. लिली डावर का सम्मान करते हुए कहा कि इंदौर नगर निगम के साथ-साथ ये पूरी देवी अहिल्या की नगरी इंदौर के लिए, अत्यंत सौभाग्य की बात है कि हमारे धरोहरों में शामिल शासकीय श्री देवी अहिल्या पुस्तकालय की संचालिका डॉ लिली संजय डावर, विगत 21 वर्षों से नगर निगम, इंदौर द्वारा शिक्षक दिवस पर आयोजित, गरिमामय शिक्षक सम्मान समारोह का भी सुघड़ संचालन कर रही हैं। जहां एक ओर डॉ लिली डावर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुस्तकालय नित नए आयाम स्पर्श कर रहा है वहीं अपनी अत्यंत उत्कृष्ट कंपेयरिंग स्किल्स के साथ नगर निगम इंदौर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित एक अत्यंत विशिष्ट कार्यक्रम का लगातार 21 साल तक संचालन करने की अनूठी उपलब्धि के लिए उनका नाम “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में भी दर्ज किया गया है। वहीं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड मनीष विश्नोई ने कहा कि एक भारतीय होने के नाते ये मेरे लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि किसी महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रम का लगातार 21 साल तक संचालन करने का रिकॉर्ड, इंदौर की डॉ लिली संजय डावर के नाम पर दर्ज किया गया है। इस प्रकार के कीर्तिमान रचने के लिए अनवरत दीर्घ साधना करनी पड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed