फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Despite Minister Vijayvargiya's announcement that the metro station would not be built, a team ar

Indore News: मंत्री विजयवर्गीय की मेट्रो स्टेशन नहीं बनने की घोषणा के बावजूद मिट्टी परीक्षण के लिए पहुंची टीम

Tue, 28 Oct 2025 10:48 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 28 Oct 2025 10:48 PM IST
सार

पिछले दिनों एक नंबर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से सार्वजनिक तौर पर घोषणा की है कि मल्हारगंज में मेट्रो स्टेशन नहीं बनेगा। उसके लिए दूसरा स्थान खोजा रहा है।

विज्ञापन
Indore News: Despite Minister Vijayvargiya's announcement that the metro station would not be built, a team ar
मल्हारगंज क्षेत्र में फिर से मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर मिट्टी परीक्षण - फोटो : amr ujala

विस्तार

मल्हारगंज क्षेत्र में फिर से मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर मिट्टी परीक्षण शुरू किया है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई है। रहवासियों का कहना है कि पहले ही सार्वजनिक रूप से घोषणा की गई थी कि मल्हारगंज में न तो मेट्रो स्टेशन बनेगा और न ही लाइन गुजरेगी। इसके बावजूद अधिकारी मिट्टी परीक्षण कर रहे हैं, जिस पर उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई लिखित आदेश नहीं मिला है, इसलिए परीक्षण जारी है। यह नियमित सर्वे है।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: सनावद जा रही बस में नवजात को छोड़ गए दंपती, सामान लेकर आने का बहाना बनाकर रफूचक्कर

विज्ञापन

 

रहवासियों का मानना है कि यदि मेट्रो लाइन या स्टेशन यहाँ बनाया गया तो कई घर प्रभावित होंगे और लोगों को घर छोड़ने पड़ेंगे। इस 30 अक्टूबर को एक बैठक होगी। जिसमें इस मुद्दे को रहवासी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दे कि मल्हारगंज में मेट्रो स्टेशन अंडरग्राउंड बनाया जा रहा है। इसके लिए जमीन अधिगृहित करने के लिए कुछ रहवासियों को नोटिस दिए गए है। बीते सालभर से स्टेशन को लेकर रहवासी विरोध जता रहे थे। पिछले दिनों एक नंबर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से सार्वजनिक तौर पर घोषणा की है कि मल्हारगंज में मेट्रो स्टेशन नहीं बनेगा। उसके लिए दूसरा स्थान खोजा रहा है।

 

राजवाड़ा के अंडरग्राउंड स्टेशन के लिए भी हो चुका है विरोध

 

इंदौर में दस किलोमीटर से ज्याद लंबाई में मेट्रो का अंडरग्राउंड रुट बनना है। इसके लिए जगह-जगह मिट्टी परीक्षण भी किए जा रहे है। प्रोजेक्ट में राजवाड़ा चौक के नीचे मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित था, लेकिन पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने इस मामले में नाराजगी जताई थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा था। इसके बाद प्लानिंग से मेट्रो स्टेशन हटाकर जूना रिसाला क्षेत्र में किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed