Indore News: डिपो मैनेजर डकैती- बदमाशों को खोजने के लिए पुलिस की चार टीमों का झाबुआ,सरदारपुर, कुक्षी में डेरा
डकैैत डिपो मैनेजर की कार भी लेकर भागे थे। कार से धार और सरदारपुर क्षेत्र के टोल नाकों से टोल टैक्स फास्टटैक के जरिए कटा। इसके बाद पुलिस ने झाबुआ क्षेत्र पर ही फोकस कर रखा है।
विस्तार
इंदौर की लंदन विलाज टाउनशिप मेें डिपो मैनेजर के यहां हुई डकैती में आदिवासी अंचल के गिरोह का हाथ है। सरदापुर क्षेत्र में मिली कार के आसपास के 50 किलोमीटर के दायरे में बदमाशों की खोजबीन के लिए चार पुलिस पार्टी डेरा डाले हुए है। जिसमें दस से ज्यादा अफसर और 30 पुलिस जवान शामिल है।
झाबुआ, सरदारपुर और कुक्षी क्षेत्र के पुराने बदमाशों की जन्मकुंडली खंगाली जा रही है। स्थानीय अफसरों की मदद से कुछ बदमाशों को हिरासत में भी लिया गया है, लेकिन अभी पुलिस के पास ठोस सुराग हाथ नहीं लगेे है।
डकैैत डिपो मैनेजर की कार भी लेकर भागे थे। कार से धार और सरदारपुर क्षेत्र के टोल नाकों से टोल टैक्स फास्टटैक के जरिए कटा। इसके बाद पुलिस ने झाबुुआ क्षेत्र पर ही फोकस कर रखा है,क्योकि सीसीटीवी कैमर मेें दर्ज हुई बदमाशों की आवाज में उनकी बोली भी वैसी है, जैसीआदिवासी क्षेत्रों मेें बोली जाती है।
टाउनशिप तय थी, लेकिन डकैती के लिए बंगला अचानक चुना
बदमाशों ने लंदन विलाज टाउनशिप मेें पेट्रोलियम कंपनी के डिपो मैैनेजर के यहां डाका डाला, लेकिन वहां ज्यादा सामान नहीं मिला,जो कार लूट कर ले गए थे, वे भी बदमाशों ने छोड़ दी।
पुलिस अफसरों का कहना है कि बदमाशों ने काॅलोनी की रैकी तो कर रखी थी,लेकिन किस घर में डाका डालना है, इसका फैसला काॅलोनी में घुसने के बाद ही लिया होगा। पुलिस आसपास की टाउनशिपों मेें काम के लिए आए मजदूर परिवारों से भी पूछताछ कर रही है। आशंका हैै कि डेरों पर रहने वाले परिवारों केे किसी सदस्यों का हाथ डकैती मेें हो सकता है।
