फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Dancing Cop Ranjeet Singh hospitalized viral video allegations

Indore News: डांसिंग कॉप रंजीत सिंह ICU में भर्ती, क्या निलंबन का सदमा नहीं सह पाए?

Fri, 19 Sep 2025 08:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 19 Sep 2025 08:25 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के प्रसिद्ध 'डांसिंग कॉप' रंजीत सिंह को शुक्रवार शाम सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत निलंबन के मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के बाद बिगड़ी। 

विज्ञापन
Indore news Dancing Cop Ranjeet Singh hospitalized viral video allegations
रणजीत की तबियत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के ट्रैफिक को नियंत्रित करने के अपने अनूठे अंदाज के लिए मशहूर 'डांसिंग कॉप' रंजीत सिंह को शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शहर के शेल्बी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटनाक्रम उनके निलंबन और एक महिला से जुड़े विवाद के बीच हुआ है।

विज्ञापन


विज्ञापन

अफसरों से मुलाकात के बाद बिगड़ी हालत
जानकारी के मुताबिक, रंजीत सिंह शुक्रवार को अपने खिलाफ हुए निलंबन के मामले में सफाई देने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने गए थे। वहां से लौटने के कुछ देर बाद ही उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें रणजीत और राधिका का पूरा विवाद...
Indore: डांसिंग कॉप रंजीत सिंह पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, अनोखे अंदाज में ट्रैफिक नियंत्रित कर हुए थे वायरल

क्या है निलंबन का पूरा मामला?
हाल ही में, एक युवती ने दो वीडियो वायरल कर ट्रैफिक कांस्टेबल रंजीत सिंह पर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। इन वीडियो के सामने आने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया। शुरुआती कार्रवाई के तौर पर रंजीत को पहले लाइन अटैच किया गया और बाद में जांच के चलते उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। विभागीय अफसर रंजीत के इस व्यवहार को पुलिस की छवि खराब करने वाला मान रहे थे।

अब युवती के खिलाफ दर्ज हो सकता है केस
इस मामले में अब एक नया मोड़ आ सकता है। सूत्रों के अनुसार, रंजीत सिंह की शिकायत के आधार पर अब वीडियो वायरल करने वाली युवती के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। रंजीत लगातार अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed