फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news cyber digital online fraud aavantika gas msg

Indore News: गैस कनेक्शन काटने का मैसेज आया, 26 लाख रुपए ठग लिए, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Tue, 19 Nov 2024 09:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 19 Nov 2024 09:00 PM IST
सार

Indore News: ठग लोगों के मोबाइल में डाउनलोड करवाते हैं फर्जी ऐप। क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित साइबर हेल्प लाइन में प्राप्त हुई है शिकायत।
 

विज्ञापन
indore news cyber digital online fraud aavantika gas msg
पुलिस ने चार आरोपी किए गिरफ्तार, तीन अब भी फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवंतिका गैस कनेक्शन काटने का झांसा देकर ठगी के कई मामले क्राइम ब्रांच के पास पहुंचे हैं। मोबाइल पर एक एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके चलते पीड़ित के मोबाइल का एक्सेस ठगों के पास पहुंच जाता है और वो आसानी से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर खाते से रुपए निकाल लेते हैं। 
विज्ञापन


45 लोग ठगे जा चुके
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि अब तक 45 शिकायतें इंदौर क्राइम ब्रांच को मिल चुकी हैं। अवंतिका पाइप लाइन गैस कनेक्शन काटने का झांसा देकर ठगी की कई शिकायतें लगातार मिल रही हैं। 
विज्ञापन


इस तरह करते हैं ठगी
दंडोतिया ने बताया कि इसमें पीड़ित के मोबाइल पर एक मैसेज भेजकर बताया जाता है कि आपका बिल का भुगतान अपडेट नहीं हुआ है आज रात 9 बजे तक अगर बिल जमा नहीं होता है तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस मैसेज में एक मोबाइल नंबर भी दिया जाता है। इसे अवंतिका गैस कंपनी का मैसेज मानकर पीड़ितों ने उसे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। पीड़ित को बताया गया कि आपको एक Apk फाइल भेज रहे हैं। इसे मोबाइल में डाउनलोड कर लो। इस Apk फाइल को डाउनलोड करते ही बैंक खाते की जानकारी मांगी गई, बाद में एटीएम या डेबिट कार्ड की जानकारी भी उससे ली गई। जानकारी देने की कुछ देर बाद ही पीड़ितों के मोबाइल पर खाते से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। यह देखकर पीड़ित परेशान हो गए। उन्होंने फिर उस मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो बताया गया कि यह पैसा जल्दी आपको रिफंड हो जाएगा। बाद में उस नंबर पर फोन उठाना बंद कर दिया गया। इस तरह कुल 26 लाख रुपए की ठगी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगों ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर शॉपिंग कर ली
इसकी शिकायत पीड़ितों द्वारा इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा जारी साइबर हेल्प लाइन नंबर पर की गई है। इसमें बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर शॉपिंग की गई है। इन शिकायतों की जांच कर अग्रिम कार्रवाई क्राइम ब्रांच कर रही है। दंडोतिया ने बताया की अवंतिका गैस के रजिस्टर्ड ग्राहकों के पास ही इस तरह के मैसेज आ रहे हैं। ठगों द्वारा जो एपीके फाइल डाउनलोड करवाई जाती है वह दरअसल में एक स्क्रीन शेयरिंग एप होता है यह मोबाइल में डाउनलोड होने पर आपके मोबाइल का पूरा एक्सेस ठगों के पास चला जाता है। इस तरह ठग आपके मोबाइल की गैलरी और कांटेक्ट लिस्ट देख सकते हैं। लोगों को चाहिए कि इस तरह के मैसेज प्राप्त होने पर सीधे विश्वास न करते हुए कंपनी से इसकी जानकारी प्राप्त करें। उसके लिए कंपनी द्वारा जारी किए गए अधिकृत नंबर पर संपर्क कर पता करलें कि बिल पेंडिग होने का जो मैसेज उन्हें प्राप्त जो रहा है वह सही है क्या। यह भी देखें कि क्या उनका कोई बिल बकाया है भी या नहीं। कभी भी हेल्पलाइन नंबर गूगल से लेने के बजाय संबंधित कंपनी की अधिकृत वेबसाइट से ही प्राप्त करें। साइबर फ्रॉड के मामलों में जागरूक रहकर ही बचा जा सकता है। 

क्या सावधानी रखें
अवंतिका गैस एजेंसी के नाम से की जाने वाली धोखाधड़ी के संबंध में Indore Crime Branch की "Cyber Advisory"
(1). किसी भी अंजान नंबर से आए कॉल पर अंजान व्यक्ति द्वारा स्वयं को अवंतिका गैस से होना बताए जाने पर जल्दबाजी में कभी भी भरोसा न करें।
(2). कॉलर द्वारा आपके संबंध में बताई गई जानकारी पर विश्वास न करते हुए, उसके बताए अनुसार कोई भी एप्लीकेशन या APK. फाइल डाउनलोड न करें।
(3). अनजान व्यक्ति के द्वारा कितना भी भरोसा दिलाने के बाद भी अपनी बैंकिंग एवं निजी जानकारी कभी भी साझा न करें।
(4). किसी भी प्रकार का कोई संदेह होने पर अवंतिका गैस के नजदीकी ऑफिस या ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त संपर्क नंबर से जानकारी प्राप्त करें।
(5). कभी भी बिल भुगतान के लिए Google पर कस्टमर केयर सर्च नही करें, ऑफिशियल वेबसाइट से ही प्राप्त करें।
(6). फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 / NCRP पोर्टल या इंदौर पुलिस द्वारा संचालित साइबर हेल्पलाइन नंबर 7049124445 पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed