फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Councillor Anwar Qadri removed from post for five years over Love Jihad funding case

Indore News: लव जिहाद फंडिंग केस के आरोपी पार्षद अनवर कादरी पर कार्रवाई, पांच साल के लिए पद से हटाया

Mon, 10 Nov 2025 08:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 10 Nov 2025 08:32 PM IST
सार

लव जिहाद के मामले में हिंदू लड़कियों को बरगलाने और धर्म परिवर्तन के लिए फंडिंग देने वाले अनवर कादरी को पार्षद पद से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
Indore News: Councillor Anwar Qadri removed from post for five years over Love Jihad funding case
अनवर कादरी को पद से हटाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लव जिहाद फंडिंग मामले में जेल में बंद पार्षद अनवर कादरी को पांच साल के लिए पार्षद पद से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में संभागायुक्त सुदामा खाड़े ने आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


हाल ही में नगर निगम के साधारण सम्मेलन में भाजपा पार्षदों ने अनवर कादरी को पार्षद पद से हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जबकि कांग्रेस पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए बैठक से वॉकआउट कर दिया था।
विज्ञापन


55 दिन तक फरारी काटने के बाद किया सरेंडर
अनवर कादरी पर आरोप है कि उसने दो युवकों को हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन करवाने के लिए दो लाख रुपये दिए थे। बाणगंगा पुलिस ने इस मामले में दोनों युवकों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने पूछताछ में अनवर कादरी का नाम बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP News: प्रमोशन पाने के चक्कर में लेडी अफसर ने चलाया चक्कर, सीएम ऑफिस के नाम से बनाया जाली आदेश, एफआईआर दर्ज

इसके बाद पुलिस ने कादरी के खिलाफ केस दर्ज किया, लेकिन वह फरार हो गया। जांच में सामने आया कि फरारी के दौरान उसकी बेटी आयशा ने भी मदद की थी, जिसके चलते पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया था। पुलिस की कई छापेमार कार्रवाई के बाद कादरी 55 दिन तक हैदराबाद, महाराष्ट्र और नेपाल में छिपा रहा। बाद में वह भेष बदलकर इंदौर जिला कोर्ट में पेश हुआ।

पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की और फिर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ इंदौर के अलग-अलग थानों में 15 से अधिक मामले दर्ज हैं।

संभागायुक्त ने पुलिस से विस्तृत प्रतिवेदन मांगने के बाद कादरी को नोटिस जारी किया था। तय प्रक्रिया के तहत सुनवाई के बाद उसे पांच वर्ष के लिए पार्षद पद से अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed