फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Controversy erupts over alleged ballot paper theft in Daly College elections

Indore News: डेली कॉलेज चुनाव में डाक मत पत्र चोरी करने का आरोप, भाटिया बोले- सबूत हो तो FIR करवाएं

Fri, 08 May 2026 09:38 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Fri, 08 May 2026 09:38 AM IST
सार

Indore News: डेली कॉलेज के न्यू डोनर श्रेणी के चुनाव में प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने प्रतिद्वंदी मोनू भाटिया के समर्थकों पर डाक मत पत्र जबरन लेने और धांधली करने का आरोप लगाया है, जबकि भाटिया और चुनाव प्रबंधन ने इन आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन
Indore News Controversy erupts over alleged ballot paper theft in Daly College elections
डेली काॅलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के डेली कॉलेज में 21 मई को होने वाले चुनावों से पहले विवाद खड़ा हो गया है। न्यू डोनर श्रेणी के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने अपने प्रतिद्वंदी हरपाल सिंह (मोनू) भाटिया के समर्थकों पर डाक मत पत्र चोरी करने और चुनावी प्रक्रिया में धांधली करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अग्रवाल ने इस संबंध में चुनाव अधिकारी सुशील गुप्ता को लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। वहीं मोनू भाटिया ने पलटवार करते हुए कहा है कि  राजेश अग्रवाल को मीडिया में बयानबाजी करने के बजाय साक्ष्य प्रस्तुत करने चाहिए।
विज्ञापन


अग्रवाल ने कहा 20-25 लोगों ने जबरदस्ती कब्जे में लिए डाक मत पत्र
राजेश अग्रवाल का दावा है कि 5 और 6 मई को डाक के जरिए भेजे गए मत पत्रों की ट्रैकिंग शीट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उन्हें साझा नहीं की गईं। उन्होंने एक विशिष्ट घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि देवास में मतदाता शिव मंगल मेहता की फैक्ट्री पर जैसे ही मत पत्र पहुंचा, वहां मौजूद 20-25 लोगों ने उसे जबरदस्ती अपने कब्जे में ले लिया। अग्रवाल के अनुसार पीथमपुर के तीन बंद कारखानों के पते पर आए मत पत्रों को भी पोस्टमैन से ले लिया गया, जबकि नियमतः उन्हें पोस्ट ऑफिस वापस जाना चाहिए था।
विज्ञापन


मोनू भाटिया ने किया पलटवार
इन आरोपों के जवाब में मोनू भाटिया ने कहा कि राजेश अग्रवाल को मीडिया में बयानबाजी करने के बजाय साक्ष्य प्रस्तुत करने चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि अग्रवाल के पास ठोस सबूत हैं, तो उन्हें तुरंत थाने में एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। भाटिया ने स्पष्ट किया कि सभी बैलेट पेपर चुनाव अधिकारी की सीधी निगरानी में पोस्ट ऑफिस पहुंचाए गए थे और इस दौरान कई प्रत्याशी खुद वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


153 मतदाताओं को भेजे गए डाक मत पत्र
निर्वाचन रिकॉर्ड के अनुसार न्यू डोनर श्रेणी में कुल 713 सदस्य हैं, जिनमें से 153 मतदाताओं को डाक मत पत्र भेजे गए हैं। इसमें से 90 पत्र 5 मई को और शेष 63 पत्र 6 मई को जीपीओ के माध्यम से रवाना किए गए। चुनाव प्रबंधन का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुई है ताकि किसी भी प्रकार के संदेह की गुंजाइश न रहे।


चुनाव समन्वयक ने आरोपों को नकारा
डेली कॉलेज चुनाव समन्वयक ओम सिंह चौहान ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए कहा कि सभी 153 मतदाताओं की सूची और उनके पते प्रत्याशियों को पहले ही उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने पुष्टि की कि डाक विभाग द्वारा रजिस्टर्ड पोस्ट का उपयोग किया गया है और प्रबंधन की ओर से नियमों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed