फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Congress remembered the appointments after the assembly elections, made six working presidents in

Indore News: विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को आई नियुक्तियों की याद, इंदौर में छह कार्यकारी अध्यक्ष बना दिए

Tue, 12 Dec 2023 04:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 12 Dec 2023 04:58 PM IST
सार

इस बार बनाए गए कार्यकारी अध्यक्षों  की सूची में अरविंद बागड़ी, अमन बजाज, अंकित खड़ायता और लक्ष्मीनारायण मिमरोट शामिल है। किसी अल्पसंख्यक नेता को कार्यकारी अध्यक्ष नहीं बनाया गया है।

विज्ञापन
Indore News: Congress remembered the appointments after the assembly elections, made six working presidents in
इंदौर में कांग्रेेस ने बनाए छह कार्यकारी अध्यक्ष - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

कांग्रेस जो करे वो कम है। चुनावी साल में लंबे समय तक इंदौर के अध्यक्ष पद की पोस्ट होल्ड पर रखी। बाद में सुरजीत सिंह को कमान दी, लेकिन वे चुनाव से पहले कार्यकारिणी घोषित नहीं कर पाए। अब इंदौर जिले की 9 विधानसभा सीटें हारने के बाद कांग्रेस को नई नियुक्तियों की याद आई।

विज्ञापन

इंदौर शहर में एक साथ छह कार्यकारी अध्यक्ष बना दिए, गोलू अग्निहोत्री पहले ही कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा चुके है। यह पहला मौका है जब इंदौर में एक साथ थोक में इतने अध्यक्ष बना दिए गए हो। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह नियुक्तियां की गई है।

विज्ञापन


अब इंदौर में एक नगर अध्यक्ष और सात कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अरविंद बागड़ी को अध्यक्ष बनाया, लेकिन उनका विरोध होने पर नाम होल्ड पर रख दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह बाद सुरजीत सिंह चड्ढा को अध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्ष पद की दौड़ में गोलू अग्निहोत्री भी थे, उन्हें भी कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया। वे चाह रहे थे कि अकेले कार्यकारी अध्यक्ष बने रहे,क्योकि प्रमोद टंडन जब शहर अध्यक्ष थे तो सिर्फ विनय बाकलीवाल को ही कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।


इस बार बनाए गए कार्यकारी अध्यक्षों की सूची में अरविंद बागड़ी, अमन बजाज, अंकित खड़ायता और लक्ष्मीनारायण मिमरोट शामिल है। किसी अल्पसंख्यक नेता को कार्यकारी अध्यक्ष नहीं बनाया गया है।


इस कारण कांग्रेस से जुड़े अल्पसंख्यक नेता नाराज है। सुरजीत को लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकारिणी घोषित करने को कहा गया है, ताकि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पास बेहतर टीम तैयार हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed