{"_id":"66299ea7f131e7b6cd0e7953","slug":"indore-news-congress-politicians-will-join-bjp-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: आज 8000 कांग्रेसी भाजपा में शामिल होंगे, सीएम आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: आज 8000 कांग्रेसी भाजपा में शामिल होंगे, सीएम आएंगे
Thu, 25 Apr 2024 05:37 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:37 AM IST
सार
शंकर लालवानी भरेंगे पर्चा, हर विधायक को अपने क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ताओं को लाने का टारगेट
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विस्तार
भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी गुरुवार दोपहर में नामांकन भरेंगे। नामांकन रैली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों से विधायकों को इसके लिए भीड़ जुटाने के लिए कहा है। इससे पहले दोपहर 12 बजे दलाल बाग में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का भाजपा में प्रवेश करवाया जाएगा। पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल दावा है कि करीब आठ हजार कार्यकर्ता भाजपा में जाएंगे।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को हुई कांग्रेस की नामांकन रैली को भाजपा नेताओं ने फ्लॉप शो करार दिया। भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की रैली में नाममात्र की भीड़ थी। सभी प्रदेश अध्यक्ष को चेहरा दिखाने आए लेकिन राजबाड़ा पर माल्यापर्ण के दौरान सब गायब हो गए। बुधवार को अक्षय कांति बम ने कांग्रेस से लोकसभा टिकट के लिए नामांकन भरा है।
विज्ञापन
