{"_id":"69358cf5715d11ab5c0411ab","slug":"indore-news-clat-2026-exam-held-peacefully-at-2-centers-with-1350-students-appearing-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: दो केंद्रों पर 1350 छात्रों ने दी क्लैट, एक्सपर्ट ने बताया पेपर में क्या हुए बड़े बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: दो केंद्रों पर 1350 छात्रों ने दी क्लैट, एक्सपर्ट ने बताया पेपर में क्या हुए बड़े बदलाव
Sun, 07 Dec 2025 09:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 07 Dec 2025 09:50 PM IST
सार
Indore News: इंदौर में रविवार को CLAT 2026 की परीक्षा दो केंद्रों पर आयोजित हुई, जिसमें 1350 छात्र शामिल हुए। एक्सपर्ट बाहुल शास्त्री के अनुसार पेपर पिछले वर्षों की तुलना में संतुलित रहा और समय प्रबंधन करने वाले छात्रों के लिए अच्छा साबित हुआ।
विज्ञापन
क्लैट 2026 का पेपर
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर के प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी क्लैट 2026 की परीक्षा रविवार को इंदौर में संपन्न हुई। 7 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित इस परीक्षा के लिए शहर में दो प्रमुख केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में हुई और इसमें शहर के हजारों कानून की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई।
दो केंद्रों पर 1350 परीक्षार्थी हुए शामिल
इंदौर में परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी और आईआईएल कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। इन दोनों केंद्रों पर कुल मिलाकर लगभग 1350 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।
यह भी पढ़ें...
Indore News: दुखों का पहाड़! महीने भर पहले फौजी भाई की मौत, अब बड़े भाई की हादसे में मौत
विज्ञापन
पेपर का पैटर्न और मार्किंग स्कीम
क्लैट यूजी का पेपर कुल 120 अंकों का था, जिसमें 120 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान था, जहां हर सही उत्तर पर 1 अंक और गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाने का नियम था। पेपर को पांच अलग-अलग सेक्शन में बांटा गया था, जिसमें अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान, क्वांटिटेटिव टेक्नीक्स, लीगल रीजनिंग और लॉजिकल रीजनिंग से जुड़े सवाल शामिल थे।
एक्सपर्ट ने कहा संतुलित रहा पेपर
परीक्षा के बाद विधिज्ञ कोचिंग के फाउंडर बाहुल शास्त्री ने पेपर का विश्लेषण करते हुए बताया कि क्लैट 2026 का पेपर पिछले वर्षों की तुलना में काफी संतुलित था। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने समय प्रबंधन का ध्यान रखा और संयम बनाए रखा, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाए होंगे। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह पेपर उन छात्रों के लिए ज्यादा अच्छा रहा, जिन्होंने बेसिक कॉन्सेप्ट्स के साथ-साथ हालिया न्यायिक घटनाक्रमों की अच्छी समझ रखी थी।