फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: इंदौर में बसों का किराया बढ़ा, ढाई लाख यात्रियों पर आज से आर्थिक बोझ

Sun, 25 Aug 2024 08:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 25 Aug 2024 08:17 PM IST
सार

एआईसीटीएसएल ने लिया निर्णय। सभी सिटी बस, आई बस एवं इलेक्ट्रिक बसों में आज से लागू हो गया है नया किराया। 
 

विज्ञापन
indore news city bus i bus electric bus rent kiraya list new update aictsl
इंदौर में बढ़ा सिटी बसों का किराया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड इंदौर के कार्यालय में रविवार को बैठक आयोजित की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांक सिंह (आईएएस) द्वारा एआईसीटीएसएल के माध्यम से संचालित इंटर सिटी, इंटरा सिटी एवं इंटर स्टेट बसों के संचालकों के साथ योजना बैठक संपन्न हुई। इसमें बताया गया कि आज से बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। नई दरें आज से ही लागू हो गई हैं। बैठक में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, चालक परिचालकों के व्यवहार, बसों के शेड्यूलिंग, यात्री पास, बसों की यथा स्थान पार्किंग, बसों के व्यवस्थित रख-रखाव के साथ ही सिस्टम को स्वपोषित (सेल्फ सस्टेनेबेल) बनाने के विषय में चर्चा हुई। आगामी समय में विभिन्न इंटर सिटी बसों के संचालन के लिए वर्तमान में चल रही निविदा प्रक्रिया के विषय में चर्चा के साथ ही, पैसेंजर फॉल्ट सिस्टम लागू करने संबंधी सुझावों पर भी बात हुई। 
indore news city bus i bus electric bus rent kiraya list new update aictsl
इंदौर में बढ़ा सिटी बसों का किराया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
ढाई लाख यात्री रोज यात्रा करते हैं
बैठक में बताया गया कि शहर में संचालित बसों के किराए का पुनरीक्षण किया गया है। उपरोक्त किराया शहर में संचालित सिटी बस, आई बस एवं इलेक्ट्रिक बसों में आज से लागू हो गया है। शहर में 400 बसों का संचालन किया जाता है। जिसमें से 40 इलेक्ट्रिक, बीआरटीएस में 29 सीएनजी एवं 30 इलेक्ट्रिक व बाकी सिटी बसें सम्मिलित हैं। प्रतिदिन लगभग ढाई लाख यात्री इस सुविधा का लाभ लेते हैं।

डिपो का दौरा भी किया
आगामी समय में नायता मुंडला से बसों में संचालन के विषय में चर्चा के पश्चात मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा नायता मुंडला बस डिपो का दौरा भी किया गया। बैठक में सभी बस संचालक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

नई तालिका
मार्ग दूरी प्रति कि.मी.    किराया
00 कि.मी. से 1.5 कि.मी. - 05 रुपए
1.5 कि.मी. से 3 कि.मी. - 10 रुपए
3.1 कि.मी. से 4.5 कि.मी. - 15 रुपए
4.5 कि.मी. से 7.5 कि.मी. - 20 रुपए
7.5 कि.मी. से 12 कि.मी. - 25 रुपए
12.1 कि.मी. से 18 कि.मी. - 30 रुपए
18.1 कि.मी. से 28 कि.मी. - 35 रुपए
28.1 कि.मी. से अधिक पर - 40 रुपए

पुरानी तालिका
मार्ग दूरी प्रति कि.मी.    किराया
2 कि.मी. तक - 5 रुपए
2.1 कि.मी. से 4 कि.मी. तक - 10 रुपए
4.1 कि.मी. से 8 कि.मी. तक - 15 रुपए
8.1 कि.मी. से 14 कि.मी. तक- 20 रुपए
14.1 कि.मी. से 22 कि.मी. तक- 25 रुपए
22 कि.मी. से अधिक- 35 रुपए
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed