फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news chori crime robbery police

Indore News: चोर सीसीटीवी में कैद, हरकतें देखकर पुलिस भी हैरान, शादी कार्यक्रम और सूने घर निशाने पर

Wed, 27 Nov 2024 01:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 27 Nov 2024 01:08 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में तीन स्थानों पर चोरी की घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया। विजय नगर, द्वारकापुरी और छत्रीपुरा क्षेत्र में बंद घरों और शादी समारोह को निशाना बनाकर चोरों ने नकदी, ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया।

विज्ञापन
indore news chori crime robbery police
सीसीटीवी में कैद चोर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर शहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं ने लोगों में चिंता पैदा कर दी है। इन वारदातों में विजय नगर, द्वारकापुरी और छत्रीपुरा क्षेत्र शामिल हैं, जहां चोरों ने बंद घरों और एक शादी समारोह को निशाना बनाया। विजय नगर क्षेत्र में रहने वाले हनी पटेल, जो एक एक्सपोर्ट कारोबारी हैं, परिवार के साथ पुणे गए हुए थे। 21 नवंबर को वह अपने परिवार के साथ शहर से निकले और 25 नवंबर को उनके कर्मचारी प्रमोद ने फोन पर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। तुरंत पुणे से लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके घर से चांदी के बर्तन, ज्वेलरी, घड़ियां, नकदी और इमिटेशन ज्वेलरी गायब थी। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पता चला कि एक चोर रात में घर में घुसा और चोरी कर चला गया। इस घटना की सूचना मिलने पर विजय नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

टूटे मिले ताले, कैमरे भी निकाल ले गए
दूसरी घटना द्वारकापुरी क्षेत्र की है, जहां पार्श्वनाथ कॉलोनी निवासी उत्कर्ष शर्मा ने बताया कि उनके चाचा राकेश शर्मा विदुर नगर में रहते हैं। परिवार के साथ सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए गए हुए उनके चाचा के घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। 24 नवंबर की रात उनके पास कॉल आया कि घर जाकर जांच करें, क्योंकि चोरी हो गई है। वहां पहुंचने पर देखा गया कि घर के लोहे के गेट और हाल के गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर की अलमारियां भी टूटी हुई पड़ी थीं और घर से कैमरे व डीवीआर चोरी हो चुके थे। इसी क्षेत्र में पास में रहने वाले चिराग नगाइच के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। यह परिवार भी घटना के वक्त शहर से बाहर था। चोरों ने इन दोनों घरों में घुसकर काफी सामान चुराया। पुलिस ने इन दोनों घटनाओं को भी प्राथमिकता में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

तीसरी घटना छत्रीपुरा थाना क्षेत्र की है, जहां प्रिया नाम की महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि वह देवास स्थित सांई सिटी में रहती हैं। राजमोहल्ला में अपने काका की शादी में शामिल होने के लिए वह आई थीं। मेहंदी की रस्म के बाद उन्होंने अपनी ज्वेलरी बैग में रख दी थी, लेकिन बाद में बैग खोलने पर उसमें झुमकी गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद जब झुमकी नहीं मिली, तो उन्होंने थाने जाकर केस दर्ज कराया। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और अपराधियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटा रही है। इस बीच, पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और घरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed