फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP: इंदौर में निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिरने से पांच मजदूरों की मौत, मृतकों में दो सगे भाई, ठेकेदार भी

Fri, 23 Aug 2024 05:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 23 Aug 2024 05:36 PM IST
सार

इंदौर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के चोरल में एक निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिरने से छह मजदूर मलबे में दब गए। अब तक पांच लोगों के शव बाहर निकाल लिए गए है।

विज्ञापन
indore news building collapse worker died mhow choral farm house
चोरल में फार्म हाउस की छत गिरी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
इंदौर के पास चोरल में एक फार्म हाउस की निर्माणाधीन छत गिरने से छह मजदूर उसमें दब गए। पांच मजदूरों की मौत हुई है। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया। आसपास के गांव के ग्रामीणों ने सबसे पहले मदद की। पुलिस ने निर्माणाधीन रिसोर्ट के मालिक विकास पिता श्रीनिवास डबकरा, अनाया पति भरत डेम्बला, विहाना पति जतिन डेम्बला और रिसोर्ट के मैनेजर राहुल अहिरवार पर केस दर्ज किया है।


इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा- चोरल में निर्माणाधीन इमारत में गुरुवार को ही स्लैब डाली गई थी। रात को मजदूर उसी के नीचे सो गए। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं। राहत कार्य जारी है। घटनास्थल पर मौजूद एसपी हीतिका वासल ने बताया कि तीन जेसीबी और एक पोकलेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। अभी तक 5 शव निकाल लिए गए हैं। हादसे में पवन पिता भवरलाल पांचाल, हरिओम पिता रमेश, अजय पिता रमेश, गोपाल पिता बाबूलाल प्रजापति और राजा की मृत्यु हुई है। करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू के दौरान एक-एक कर पांचों मजदूरों के शव निकाले गए। मृतकों में दो सगे भाई और कॉन्ट्रेक्टर भी शामिल हैं। 2 मजदूर इंदौर, 2 शाजापुर और 1 राजस्थान का रहने वाला था।

हादसे में इनकी गई जान
पवन (35) पिता भंवरलाल पांचाल निवासी बांसवाड़ा, राजस्थान (ठेकेदार)
गोपाल (45) पिता बाबू लाल प्रजापति निवासी छोटा बांगड़दा, इंदौर
राजा (22) पिता शेर सिंह निवासी इंदौर
हरिओम (22) पिता रमेश मालवी निवासी गांव उन्मोद, शाजापुर
अजय (20) पिता रमेश मालवी निवासी गांव उन्मोद, शाजापुर

indore news building collapse worker died mhow choral farm house
छत के नीचे दब गए मजदूर। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
वकील बनवा रहा था फार्म हाउस
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कल दिनभर काम करने के बाद मजदूर रात में खाना खाकर निर्माणाधीन छत के नीचे ही सो गए। छत गिरने पर सभी मजदूर दब गए और रात में किसी को पता भी  नहीं चला। सुबह जब गांव के कुछ लोग वहां से गुजरे तो उन्हें हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद एंबुलेंस को बुलवाया गया और मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। 

परिवार में सभी वकील, बोले बल्ली सरकने से हुआ होगा हादसा
फॉर्म हाउस के मालिक भरत एडवोकेट है। उनके पिता पिता कन्हैया लाल हाईकोर्ट में वकील है। उनकी मां और भाई जतिन भी वकील है। भरत का एक बेटा है। फार्म हाउस मालिक भरत डेबला ने कहा कि पूरा निर्माण अनुमति लेकर किया जा रहा था। गुरुवार रात ही मजदूरों ने छत भरी थी और उसी के नीचे सो गए थे। ताजा भरी हुई छत लोहे की बल्ली पर टिकी थी। शायद रात में किसी का पैर लगने से बल्ली सरक गई और यह हादसा हो गया।

रात भर हुई तेज बारिश, लोहे के एंगल पर थी छत
छत को लोहे के एंगल पर बनवाया जा रहा था। एंगल झुकने से छत गिर गई। लोहे के एंगल छत के सीमेंट कांक्रीट का भार नहीं सह सके, इस वजह से हादसा हुआ। इंदौर में गुरुवार को रातभर तेज बारिश भी हुई। निर्माणाधीन छत इसी वजह से गिरने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने मजदूरों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती करवाया है। कुछ मजदूरों को इंदौर लाया जा रहा है। 

अनुमति नहीं ली, सभी स्ट्रक्चर तोड़ेंगे
महू एसडीएम चरणजीत सिंह हुड्डा ने कहा राजस्व विभाग से फार्म हाउस के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। चोरल नदी नजदीक है, ऐसे में पता कर रहे हैं कि क्या वन विभाग से निर्माण की परमिशन ली गई है? यह भी साफ है कि उचित मापदंडों पर निर्माण नहीं हुआ है। चोरल के सरपंच अशोक सैनी ने कहा कि वकील ने यह जमीन सुंदरलाल यादव से खरीदी थी। उनकी पुश्तैनी जमीन थी। पहले यहां खेती होती थी। एडवोकेट एक विला और 6 कॉटेज बनवा रहे थे। परमिशन से ज्यादा स्ट्रक्चर तैयार कराए थे। चार महीने से निर्माण चल रहा था। अब सभी अनुमति निरस्त कर रहे हैं। हमें सभी स्ट्रक्चर तोड़ने का आदेश जिला प्रशासन से मिला है।

हादसे में इनकी हुई मौत
  • पवन पिता भवरलाल पांचाल 
  • हरिओम रमेश 
  • अजय रमेश 
  • गोपाल बाबूलाल प्रजापति 
  • राजा



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed