फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Brother killed brother-in-law when he had a love marriage with his sister.

Indore News:बहन के साथ लव मैरेज किया तो भाई ने कर दी देवर की हत्या

Sat, 06 Apr 2024 11:09 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 06 Apr 2024 11:09 AM IST
सार

रात को खाना खाने के बाद दुर्गेश घर के बाहर बैठा था। तभी आरोपी कन्हैया अपने दोस्त करण के साथ आया और दुर्गेश के साथ विवाद करने लगा। इस दौरान कन्हैया नेे चाकू निकाल लिया और दुर्गेश के सीने में दो वार कर दिए।

विज्ञापन
Indore News: Brother killed brother-in-law when he had a love marriage with his sister.
इंदौर में फिर हत्या - फोटो : social media

विस्तार

इंदौर मेें फिर एक हत्या हो गई। लसुडि़या क्षेत्र के रविदास नगर में दो आरोपियों नेे एक युवक के सीने में चाकू घोंप दिए। युवक घर केे बाहर बैठा था, तभी उस पर हमला हुआ। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घटना शुक्रवार देर रात हुई। दुर्गेश सोलंकी के भाई गौरव ने कुछ दिनों पहले आरोपी कन्हैया की बहन के साथ लव मैैरेज कर लिया था। इससे कन्हैया नाराज था और दोनो परिवारों के बीच तनातनी चल रही है। दोनो परिवार एक ही बस्ती में रहते है, हालांकि दोनों परिवारों के बीच समाज के लोगों ने समझौते के प्रयास भी किए थे।

विज्ञापन


रात को खाना खाने के बाद दुर्गेश घर के बाहर बैठा था। तभी आरोपी कन्हैया अपने दोस्त करण के साथ आया और दुर्गेश के साथ विवाद करने लगा। इस दौरान कन्हैया नेे चाकू निकाल लिया और दुर्गेश के सीने में दो वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गेश मदद के लिए चिल्लाने लगा तो परिजन भागते हुए घर के बाहर आए। इस बीच आरोपी भाग गए। परिजन दुर्गेश को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे, लेकिन ज्यादा खून बनने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

आरोपियों के मकान तोड़नेे की मांग

दुर्गेश सोलंकी दलित समाज से हैै। बलाई समाज के अध्यक्ष मनोज परमार ने कहा कि लगातार शहर मेें दलित परिवारों पर हमले हो रहे हैं। यह तीसरी घटना है।पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके मकानों को तोड़ना चाहिए। दुर्गेश की शवयात्रा निकालने से पहले भी परिजनों ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed