फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Bribe Agent Caught Red-Handed in Transport License Case, Officer Also Under Scanner

Indore News: परिवहन अधिकारी रीना किराडे लोकायुक्त में फंसी, आवेदक को एजेंट के पास भेजा, उसने 10 हजार मांगे

Wed, 04 Jun 2025 08:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 04 Jun 2025 08:46 PM IST
सार

Indore News: परिवहन कार्यालय बड़वानी में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। अंजड़ निवासी चेतन शर्मा से लाइसेंस रिन्यू और नए लाइसेंस बनवाने के एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई।

विज्ञापन
Indore News: Bribe Agent Caught Red-Handed in Transport License Case, Officer Also Under Scanner
एजेंट विवेक मलतारे और अधिकारी रीना किराडे - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

लोकायुक्त संगठन ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए इंदौर लोकायुक्त इकाई द्वारा एक ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर की गई, जिसमें जिला बड़वानी के परिवहन विभाग से जुड़ी बड़ी लापरवाही और रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। आवेदक चेतन शर्मा ने इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। चेतन बड़वानी जिले के अंजड़ का रहने वाला है।
विज्ञापन


Indore Couple Missing News: मौत से पहले राजा की आखिरी रिकॉर्डिंग, कई बातों का खुलासा, हनीमून बना हादसा
विज्ञापन


डीटीओ ने निजी एजेंट से संपर्क करने को कहा, एजेंट ने मांगी रिश्वत
शिकायत के अनुसार चेतन शर्मा ने जिला परिवहन कार्यालय बड़वानी में लाइसेंस रिन्यू और नवीन लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। जब उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी रीना किराडे से संपर्क किया तो उन्होंने उन्हें विवेक मलतारे नामक एक प्राइवेट एजेंट से मिलने को कहा। डीटीओ के कहने पर चेतन शर्मा एजेंट से मिले, तो विवेक मलतारे ने लाइसेंस कार्य के एवज में 10,000 रिश्वत की मांग की। इस पर आवेदक ने इसकी लिखित शिकायत राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय, इंदौर को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकायुक्त ट्रैप दल की कार्रवाई में एजेंट रंगे हाथों गिरफ्तार
शिकायत के सत्यापन के बाद दिनांक 04.06.2025 को लोकायुक्त ट्रैप दल का गठन किया गया। ट्रैप योजना के तहत विवेक मलतारे को आवेदक चेतन से 10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। फरियादी को विवेक से मिलने के लिए जिला परिवहन अधिकारी रीना किराडे ने ही कहा था। जिससे यह भी संदेह उठा कि अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध है। इसलिए उन्हें भी आरोपी बनाया गया। अब आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 एवं 61(2) बीएनएस के अंतर्गत विधिसंगत कार्यवाही की जा रही है।

पूरी टीम ने निभाई अहम भूमिका, कार्रवाई में कई अधिकारी रहे शामिल
इस कार्रवाई में ट्रैप दल का नेतृत्व कार्यवाहक निरीक्षक प्रतिभा तोमर ने किया। उनके साथ आरक्षक विजय कुमार, कमलेश परिहार, चेतन सिंह परिहार, सतीश यादव, आदित्य सिंह भदोरिया, कृष्ण अहिरवार और चालक शेरसिंह ठाकुर की टीम मौजूद रही। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया और भ्रष्टाचारियों को पकड़कर यह संदेश दिया कि प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लोकायुक्त पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed