फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Couple Missing News raja sonam raghuwanshi Meghalaya Honeymoon

Indore Couple Missing News: मौत से पहले राजा की आखिरी रिकॉर्डिंग, कई बातों का खुलासा, हनीमून बना हादसा

Wed, 04 Jun 2025 08:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 04 Jun 2025 08:08 PM IST
सार

Indore News: मेघालय में हनीमून पर गए इंदौर के नवविवाहित कपल के मामले में चौंकाने वाला मोड़ आया है। राजा रघुवंशी का शव 11 दिन बाद बरामद हुआ है और एक भावुक ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है...

विज्ञापन
Indore Couple Missing News raja sonam raghuwanshi Meghalaya Honeymoon
सोनम और राजा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर से हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए नवविवाहित कपल के मामले में फिर एक बड़ा अपडेट आया है। आज राजा रघुवंशी का शव इंदौर पहुंचा है और उनकी एक रिकार्डिंग भी वायरल हुई है। मां उमा रघुवंशी से बातचीत में उन्होंने कई बातें बताई हैं। सोनम रघुवंशी अभी भी लापता है और पुलिस टीमें उनकी सर्चिंग में लगी हैं। इससे पहले सोनम और राजा की मां के बीच की बातचीत का ऑडियो भी सामने आया था। जिसमें उसने खराब खाने की बात और पहाड़ पर चढ़ाई की बात की थी। 
विज्ञापन


शिलांग में हुई राजा की हत्या के लिए उपयोग में लाया गया था नया हथियार
विज्ञापन


क्या हुआ था हादसा
राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी 23 मई को नोंग्रियाट गांव के होटल से निकलने के कुछ घंटे बाद ही लापता हो गए थे। 11 दिन के बाद सोमवार को राजा का शव मिला। एसपी विवेक सिम ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। अब जल्द ही इस मामले में खुलासा किया जाएगा। पुलिस सोनम को तलाश करने के लिए कई स्तर पर काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा और मां की बातचीत की रिकार्डिंग

मां: हैलो, हां… उतर आए?।   

राजा- हां। 

मां: तुम नीचे आ गए? कहां पर हो तुम ऊपर या नीचे?

राजा: अब जाकर ऊपर पहुंचा हूं मैं?

मां: रात को नीचे रुके थे?

राजा: हव।

मां: कुछ खाने-पीने का मिला या नहीं मिला?

राजा: केला खा लिया। 

मां: क्या खा लिए?

राजा: अभी केले खा रहा हूं, यहां पहुंचा हूं, अब यहां से निकलूंगा।

मां: हां वहीं तो कह रही हूं, क्योंकि आज तो उपास होगा। फरियार बना रही थी तो मुझे याद आई। अभी खाया नहीं है बनाया ही है। क्या झरना देखने गए हो? ऊपर क्या देखने गया है? झरना नीचे से भी दिख जाता। झरना देखने तू वहां गया। वो तो अपने को ऐसा लगता है। ऊपर चढ़कर नीचे उतरकर देख रहा है। 

राजा: नहीं, अच्छी जगह है। 

मां: वीडियो बनाकर ला रहा है कि नहीं? वीडियो डाल तो नहीं रहे हैं। क्या-क्या देखकर आ रहे हो?

राजा: नेट नहीं चल रहा है।

मां: बस वहां घूम रहा है। और कितने दो दिन और बचे तेरे? आज तो खूब थक गए होगे?

राजा: हां… मैं आता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed