{"_id":"6857ef1b21c06ed2db0032c9","slug":"indore-news-bohra-community-grand-event-with-zero-waste-and-41-000-trees-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: दुनियाभर से बोहरा समाज के एक लाख अनुयायी आएंगे, जीरो वेस्ट इवेंट होगा, 41 हजार पौधे लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: दुनियाभर से बोहरा समाज के एक लाख अनुयायी आएंगे, जीरो वेस्ट इवेंट होगा, 41 हजार पौधे लगेंगे
Sun, 22 Jun 2025 05:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 22 Jun 2025 05:25 PM IST
सार
Indore News: सैयदना साहब के प्रवचन का लाइव इवेंट इंदौर में आयोजित किया जा रहा है। नगर निगम इसकी तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने समाजजनों से चर्चा की
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर में बोहरा समाज का बड़ा आयोजन होने वाला है। बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना आली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के वीडियो के माध्यम से इंदौर में 10 दिन तक प्रवचन होंगे। 26 जून से होने वाले इस आयोजन में समाज के लोग बड़ी संख्या में इंदौर आएंगे। 26 जून 2025 से बोहरा समाज का नया वर्ष शुरू हो रहा है। अफ्रीका, कुवैत, दुबई, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यमन और अमेरिका सहित 144 देशों से श्रद्धालु इंदौर आएंगे। धर्मगुरु के प्रवचनों को सुनने के लिए दुनियाभर के देशों में उत्साह है। इस आयोजन में एक लाख से अधिक अनुयायी इंदौर पहुंचेंगे। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आयोजन स्थल का दौरा किया। नगर निगम द्वारा यहां की व्यवस्थाएं देखी जा रही हैं।
Raja Raghuvanshi Murder Case: प्राॅपर्टी ब्रोकर ने फ्लैट से हटाया बैग जला दिला था, पुलिस ने एकत्र किए अवशेष
इंदौर के लिए गौरव का विषय
महापौर ने सैफी नगर स्थित इस आयोजन स्थल पर बोहरा समाज के पदाधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की। महापौर ने कहा कि यह इंदौर के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि सैयदना साहब जैसे महापुरुष का प्रवचन का केंद्र इंदौर में है। नगर निगम आयोजन को हर दृष्टि से सहयोग देगा, ताकि स्वच्छ और व्यवस्थित इंदौर की परिकल्पना साकार हो।
विज्ञापन
जीरो वेस्ट इवेंट होगा
महापौर ने कहा कि इस इवेंट को जीरो वेस्ट रखा जाएगा। सैयदना साहब के लाइव प्रवचन को लेकर समाज में उत्साह है और नगर निगम के साथ मिलकर सभी इस आयोजन को सफल बनाएंगे। यूज वाटर को रिसाइकल किया जाएगा बारिश के पानी को रिचार्ज किया जाएगा। इस दौरान समाज द्वारा 41 हजार पौधे भी लगाए जाएंगे। महापौर ने कहा कि बोहरा समाज का अनुशासन और जागरूकता प्रेरणास्पद है और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में भी समाज का योगदान सराहनीय रहेगा।