{"_id":"68be4852e72ea47060001f09","slug":"indore-news-blood-donation-camp-organized-on-prophet-birthday-at-saifi-nagar-hospital-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: मोहम्मद साहब का जन्मदिन बना इंसानियत की मिसाल, 147 यूनिट रक्तदान से जुड़ी जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: मोहम्मद साहब का जन्मदिन बना इंसानियत की मिसाल, 147 यूनिट रक्तदान से जुड़ी जिंदगियां
Mon, 08 Sep 2025 11:11 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:11 AM IST
सार
Indore News: हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर इंसानियत को जोड़ने के लिए आवाज़ ग्रुप ने सैफी नगर अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया। जिसमें पहली बार रक्तदान करने वाले युवा और वर्षों से जुड़े दानवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
रक्तदान
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर इंसानियत को खून के जरिए आपस में जोड़ने के मकसद से सैफी नगर अस्पताल में आवाज ग्रुप का रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। 13 साल से लगातार हर साल मिलादुन्नबी के मौके पर शिविर आयोजित किया जाता है। शिविर की खास बात यह है कि कैम्प में एकत्रित खून को ब्लड बैंक से पूरे साल भर में, जरूरत के मुताबिक बाहर से आने वाले मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों को बगैर डोनर के आसानी से उपलब्ध कराया जाता है। विशेष बात यह रही कि 18 वर्ष पूर्ण करने वाले अली असगर नीमचवाला, मुहम्मद अजहद और जमीला मालूभाई वाला ने अपने जीवन में पहली बार इस शिविर के माध्यम से रक्तदान किया।
यह भी पढ़ें...
Indore: बारिश के बाद इंदौर की तरफ से शुरू होगा सिक्सलेन का काम, सिंहस्थ से पहले चौड़ी होगी सड़क
सुदामा नगर के प्रेम नारायण वेद साहब ने नौ साल से लगातार इस शिविर में रक्तदान कर इन्सानी रिश्तों को आपस में खून से जोड़ने का योगदान दिया। 147 यूनिट खून रेड क्रॉस को दिया गया। रेड क्रॉस की टीम में डॉक्टर लक्की सरकार, तरुण पटेल, प्रताप चौहान, मीनाक्षी पटेल, दीपक चौहान और तोरण सिंह ने खून देने वालों की जांच और रक्त एकत्रित करने का कार्य किया।
विज्ञापन
मुस्तफा मालक, मुश्ताक अली बड़नगर वाला, डॉक्टर मोहम्मद अली, मुर्तजा सैफी, मजहर भाई बंदूकवाला, मोइज अली, अहमद फराज शिबली, अली मुर्तजा, नावेद इरफान, शब्बू मालूभाई वाला ने कैम्प में योगदान दिया। आवाज की ओर से रेड क्रॉस की टीम और खूनदान से जुड़ कर रिश्तों को निभाने वालों का सम्मान भी किया गया। अंत में आवाज की ओर से शब्बीर हुसैन ने आभार माना।