फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News BJP Demands Removal of Liquor Shop Near Office, Warns of Protest

Indore News: भाजपा कार्यालय के पास से शराब दुकान हटाओ, कहीं और लगाओ, भाजपा नेताओं ने की मांग

Thu, 13 Mar 2025 07:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 13 Mar 2025 07:30 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में भाजपा की शहर इकाई ने जावरा कंपाउंड स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग उठाई है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि नए वित्त वर्ष में इस दुकान को नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
Indore News BJP Demands Removal of Liquor Shop Near Office, Warns of Protest
भाजपा नेताओं के साथ सुमित मिश्रा (दाएं) - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की इंदौर शहर इकाई ने मांग की है कि जावरा कंपाउंड स्थित शराब की दुकान को वहां से हटाया जाए। पार्टी ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि इस दुकान को नए वित्त वर्ष में नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन


आकाश विजयवर्गीय ने भी की थी मांग
जावरा कंपाउंड में भाजपा कार्यालय के पास स्थित एक मार्केट में इस शराब दुकान का संचालन किया जाता है। जब आकाश विजयवर्गीय इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 से विधायक थे, तब उन्होंने भी इस दुकान को हटाने की अनुशंसा की थी। इस दुकान का स्थान उनके कार्यालय के भी नजदीक है। उस समय प्रशासन द्वारा इस शराब दुकान को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया था, और मामला धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में चला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Indore News: राजवाड़ा पर होगा ऐतिहासिक होलिका दहन, 300 साल पुराने बर्तनों से होगी पूजा!


भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
अब यह मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है। भाजपा की शहर इकाई के नए अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को एक पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि नए वित्त वर्ष की शुरुआत यानी 1 अप्रैल से पहले जावरा कंपाउंड की इस शराब दुकान को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। इस विषय पर सुमित मिश्रा ने कलेक्टर के साथ चर्चा भी की है। इसके अलावा, मिश्रा ने पार्टी के नेताओं के बीच स्पष्ट कर दिया है कि यदि प्रशासन द्वारा इस दुकान को निर्धारित समय सीमा तक नहीं हटाया गया तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। 

विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा के पास शराब पीते हैं लोग
प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने के बाद यह पहला अवसर है जब भाजपा के नगर अध्यक्ष ने स्वयं किसी शराब की दुकान को हटाने के लिए पहल की है। जानकारी के अनुसार, इस दुकान के ग्राहक अक्सर रात के समय शराब खरीदने के बाद वहीं समीप स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा के पास बैठकर शराब पीते हैं। शराब पीने के बाद ये लोग कई बार वाहन पर ही गिलास और नमकीन के पैकेट छोड़ देते हैं। 

रोज प्रतिमा के पास सफाई करना पड़ती है
इस कारण नगर निगम के सफाई मित्रों को प्रतिदिन सुबह इस क्षेत्र में विशेष रूप से सफाई करनी पड़ती है, जिससे कि प्रतिमा के आसपास का क्षेत्र साफ-सुथरा रखा जा सके। भाजपा द्वारा इस क्षेत्र में स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने के लिए इस शराब दुकान को हटाने की मांग जोर-शोर से उठाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed