फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Baby Attacked by Stray Dogs in Temple Premises, Mother Risks Life to Save Her

Indore News: कुत्तों ने दो साल की मासूम को बनाया शिकार, इंदौर में हर महीने 4 से 5 हजार डॉग बाइट केस

Fri, 21 Mar 2025 09:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 21 Mar 2025 09:42 PM IST
सार

Indore News: शहर में एक बच्ची को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने 35 टांके लगाए हैं। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन ठीक होने में एक माह का समय लगेगा।

विज्ञापन
Indore News Baby Attacked by Stray Dogs in Temple Premises, Mother Risks Life to Save Her
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के पंचकुइया राम मंदिर परिसर में 19 मार्च को एक दर्दनाक घटना घटी, जब दो साल की बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बच्ची को घसीटा जाने लगा, उसकी आंख पर एक कुत्ते ने हमला किया और दूसरे कुत्ते ने उसके सिर को बुरी तरह फाड़ दिया। मासूम की चीखें सुनकर उसकी मां दौड़ी और कुत्तों से भिड़ गई। मां ने एक कुत्ते के जबड़े से बच्ची का सिर निकाला और उसे संभालते हुए कुत्तों को भगाने की कोशिश की, इस दौरान वह भी घायल हो गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने कुत्तों को पत्थरों और डंडों से भगाया। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 35 टांके लगाए। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन ठीक होने में एक माह का समय लगेगा।
विज्ञापन


अस्पतालों में भटकते परिजन
घटना के बाद बच्ची के माता-पिता उसे पहले छत्रीपुरा स्थित शिवम हॉस्पिटल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टर नहीं थे। इसके बाद वे क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल गए, लेकिन वहां भी सीनियर डॉक्टर नहीं मिले। फिर टॉवर चौराहा स्थित एप्पल हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने 80 हजार रुपये का खर्च बताया, जिससे परिजन आर्थिक तंगी के कारण एमवाय अस्पताल गए। यहां मुफ्त इलाज मिला, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के सिर की ऊपरी त्वचा नोच दी गई है और आंख के पास गहरा घाव है। बच्ची को एंटी रेबीज इंजेक्शन भी दिया गया है। 
विज्ञापन


आवारा कुत्तों का आतंक
मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक मचा हुआ है। यहां 50 से ज्यादा खूंखार कुत्ते रहते हैं, जो श्रद्धालुओं और गोशाला की गायों-बछड़ों पर हमले कर चुके हैं। 19 मार्च को ही तीन श्रद्धालुओं को कुत्तों ने काटा, और पिछले 24 घंटों में सात लोग इन कुत्तों के शिकार हो चुके हैं। इस घटना के बाद महामंडलेश्वर रामगोपालदासजी महाराज ने नगर निगम कमिश्नर और मेयर को फोन कर कार्रवाई की मांग की और कुत्तों के लिए शहर से बाहर बड़े आश्रय स्थल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्तों के हमले की बढ़ती घटनाएं
हुकुमचंद हॉस्पिटल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. आशुतोष शर्मा के मुताबिक, इंदौर में हर महीने 4 से 5 हजार डॉग बाइट केस सामने आते हैं। पिछले एक साल में 50 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं।

इस मुद्दे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हो चुकी है, जिसमें नगर निगम को एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) नियमों के तहत नसबंदी और टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने घटना पर दुख जताया और जल्द ही आवारा कुत्तों को शहर से बाहर करने का अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। कांग्रेस और भाजपा के पार्षद भी इस मुद्दे पर विरोध जता चुके हैं, और उन्होंने शहर के बाहर कुत्तों के लिए आश्रय स्थल बनाने की बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed