फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News AYUSH Department Organizes Health Camp and Immunity Boost Drive in Bhagirathpura

Indore News: गंदे पानी के कहर के बीच आयुर्वेद का सहारा, घर-घर बांटी जा रही दवाएं

Wed, 07 Jan 2026 08:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 07 Jan 2026 08:26 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आयुष विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है। विभाग द्वारा यहां विशेष चिकित्सा शिविर लगाकर आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Indore News AYUSH Department Organizes Health Camp and Immunity Boost Drive in Bhagirathpura
भागीरथपुरा में अब आयुर्वेद का सहारा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में फैले संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए मध्य प्रदेश शासन के आयुष विभाग ने एक विस्तृत योजना तैयार की है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर शासकीय अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के विशेषज्ञों द्वारा यहां विशेष चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से क्षेत्र के प्रभावित लोगों को आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की जा रही हैं और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया जा रहा है। आयुर्वेद चिकित्सकों की टीम स्थानीय संजीवनी क्लिनिक के डॉक्टरों के साथ मिलकर मरीजों के स्वास्थ्य का रिकॉर्ड भी रख रही है। शासकीय अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजीत पाल सिंह चौहान एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया ने बताया कि मरीजों को चिकित्सा सहायता एवं दवाइयां प्रदान की जा रही हैं ताकि मरीज जल्दी स्वस्थ हो सकें।
विज्ञापन


विज्ञापन


इम्युनिटी बढ़ाने पर विशेष जोर
प्रशासन का मानना है कि जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी मजबूत थी, वे गंदे पानी के संक्रमण से सुरक्षित रहे। इसी को ध्यान में रखते हुए अब आयुष विभाग घर-घर जाकर लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने पर काम कर रहा है। विभाग की टीमें लोगों को साफ-सफाई रखने, पानी उबालकर पीने और प्राकृतिक तरीके से शरीर को मजबूत बनाने की सलाह दे रही हैं। आयुष विभाग का यह मानना है कि दवाओं के साथ-साथ सही खान-पान और आयुर्वेदिक उपाय बीमारी से लड़ने में सबसे ज्यादा सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड मॉडल पर आधारित पहल
संक्रमण काल के दौरान जिस तरह घर-घर काढ़ा और हर्बल उपायों का वितरण किया गया था, उसी सफल मॉडल को भागीरथपुरा में भी लागू किया गया है। लोगों को पानी में सौंफ, जीरा, धनिया और पुदीना जैसी घरेलू औषधियां उबालकर पीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह पहल न केवल बीमार मरीजों को जल्द स्वस्थ करने के लिए है, बल्कि उन लोगों को भी सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए है जो अब तक संक्रमण की चपेट में नहीं आए हैं।

यह भी पढ़ें...
Indore:नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने किया इंदौर की तीन बस्तियों में वाॅटर ऑडिट, बोले-कई इलाकों में आ रहा गंदा पानी

किचन को बनाया डिस्पेंसरी
क्षेत्र में तैनात आयुष विशेषज्ञों के अनुसार हमारे किचन में मौजूद मसाले ही सबसे बड़ी दवा हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सौंफ, जीरा, सोंठ, धनिया और पुदीना का सही मिश्रण पाचन तंत्र को मजबूत करता है और उल्टी-दस्त जैसी समस्याओं में राहत देता है। इसके साथ ही लोगों को कच्चे भोजन के सेवन से बचने और हल्का व सुपाच्य भोजन लेने की हिदायत दी गई है। जिला आयुष अधिकारी और अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य के मार्गदर्शन में चल रही इस मुहिम को स्थानीय जनता का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed