{"_id":"66e5c652332c864e8001095d","slug":"indore-news-army-soldier-raped-women-in-indore-hotel-news-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: पूर्व बैंक अधिकारी की पत्नी से दुष्कर्म, सेना का जवान गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट में डाला ग्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: पूर्व बैंक अधिकारी की पत्नी से दुष्कर्म, सेना का जवान गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट में डाला ग्लास
Sat, 14 Sep 2024 10:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 14 Sep 2024 10:53 PM IST
सार
दुष्कर्म के बाद थाने आई पीड़िता, आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिए थे, आर्मी कैंटिन में हुई थी दोनों की मुलाकात। उप्र का है सैनिक।
विज्ञापन
इंदौर में सैनिक संजय यादव गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विस्तार
इंदौर में एक महिला के साथ रेप की घटना सामने आई है, जिसमें आरोप सेना के एक जवान पर लगा है। घटना शुक्रवार देर रात की है, पीड़ित महिला ने शनिवार को सुबह महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम संजय यादव है, जो उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला है और असम में पदस्थ है। पीड़ित महिला एक पूर्व बैंक अधिकारी की पत्नी है।
होटल में मिलने बुलाया था
महिला का आरोप है कि संजय यादव ने उसे होटल में बुलाया था, जहां उसने उसके साथ ज्यादती की। आरोप यह भी है कि उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में कांच का ग्लास डाल दिया। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद पीड़ित महिला थाने पहुंची थी, जहां उसने आरोपी के होटल में होने की जानकारी दी। पीड़ित को ब्लीडिंग हो रही थी और वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी।
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था और उसके जरिए वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी है। इंदौर के पलासिया महिला थाना की प्रभारी कौशल्या चौहान ने बताया कि पीड़ित सुबह-सुबह थाने पर आई थी और वह रो रही थी। उसने बताया कि रात को वह अपने दोस्त के साथ रुकी थी, लेकिन आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले में जांच कर रही है। आरोपी ने पीड़ित के आरोपों से इनकार किया है, लेकिन पुलिस उसके खिलाफ सबूत इकट्ठा कर रही है।