फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news Another worker burnt in the bomb factory fire also died

Indore News: बम फैक्ट्री की आग में झुलसे दूसरे मजदूर ने भी दम तोड़ा, तीसरे की हालत भी नाजुक

Mon, 22 Apr 2024 10:37 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 22 Apr 2024 10:37 AM IST
सार

अनुमति से ज्यादा बारूद रखा था फैक्ट्री मालिक ने, हादसे के बाद हो गया था फरार। पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ्तार।
 

विज्ञापन
indore news Another worker burnt in the bomb factory fire also died
हादसे में घायल हुए मजदूर। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के पास आंबा चंदन गांव में सुतली बम बनाने की फैक्ट्री में हुए हादसे में घायल दूसरे मजदूर ने भी दम तोड़ दिया। फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुए विस्फोट में तीन मजदूर झुलस गए थे। घायल हुए 29 वर्षीय दूसरे मजदूर की भी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, इसके साथ ही इस घटना में मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर दो हो गई। जबकि एक अन्य मजूदर की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद पटाखा कारखाने का संचालक मोहम्मद शाकिर खान फरार हो गया था। इंदौर पुलिस ने उसे 17 अप्रैल को शहर में ही गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


चोइथराम हॉस्पिटल के उप निदेशक डॉ. अमित भट्ट ने बताया कि उमेश चौहान (29) ने इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। वह पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में करीब 80 प्रतिशत झुलस गया था। भट्ट ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसे मजदूर रोहित परमानंद (20) की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य मजदूर अर्जुन राठौर (27) की हालत इलाज के दौरान नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


अनुमति से ज्यादा बारूद रखा था
इंदौर से करीब 25 किलोमीटर दूर एक जंगली इलाके के खेत में यह बारूद फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। फैक्ट्री में 16 अप्रैल को रस्सी बम बनाने के दौरान विस्फोट हुआ था। इसमें तीन मजदूर गंभीर घायल हो गए थे जिन्हें इंदौर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन की शुरुआती जांच में सामने आया था कि इस कारखाने में एक बार में केवल 15 किलोग्राम बारूद जमा कर रखने की मंजूरी दी गई थी, लेकिन वहां इससे काफी ज्यादा मात्रा में बारूद जमा करके रखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed