{"_id":"68bb199715de39e5000273d9","slug":"indore-news-anant-chaturdashi-ganesh-visarjan-jhanki-traffic-diversion-route-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: झांकियों की जगमग से दमकेगा शहर, 300 कैमरे रखेंगे चप्पे चप्पे पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: झांकियों की जगमग से दमकेगा शहर, 300 कैमरे रखेंगे चप्पे चप्पे पर नजर
Fri, 05 Sep 2025 10:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:42 PM IST
सार
Indore News: कई रास्ते बंद रहेंगे, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन, नगर निगम की टीमों ने भी संभाला मोर्चा
विज्ञापन
नगर निगम ने आपरेशन सिंदूर की झांकी बनाई।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कल इंदौर में अनंत चतुर्दशी चल समारोह निकलेगा। शनिवार को शाम 6 बजे चिकमंगलूर चौराहे से झांकियां निकलना शुरू होंगी और फिर रविवार सुबह अपनी मिलों में वापस जाएंगी। समारोह के झांकी मार्गों को आज नगर निगम की टीमों ने साफ किया। खस्ताहाल सड़कों को सुधारा गया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कल शाम 4 बजे से निगम की सफाई मित्रों की टीमें मैदान संभाल लेंगी और इसके साथ कंट्रोल रूम पर कई कर्मचारी तैनात रहेंगे। 300 से अधिक कैमरों से झांकी मार्ग के चप्पे चप्पे पर नजर रखी जाएगी। किसी भी तरह की हरकत करने वाले को तुरंत पुलिस पकड़ेगी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष दल भी गठित किए गए हैं। इसके अलावा एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी व्यवस्थाओं को आज ही मोर्चे पर तैनात कर दिया गया है। झांकियां निकलने के बाद दूसरे दिन भी सुबह 5 बजे से फिर सफाई अभियान चलेगा।
यह भी पढ़ें...
Indore News: दिग्विजय ने किया सिंधिया के बेटे का बचाव, भाजपा महापौर के बेटे को भी सराहा
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक पूरे मार्ग पर झांकियां निकालने के पहले शाम 4 बजे से सफाई का अभियान चलेगा, जो 5.30 बजे तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही जनकार्य विभाग ने सड़कों को सुधारने के काम अलग-अलग ठेकेदारों को दिए थे, जो लगभग पूरे हो चुके हैं। कई जगह खस्ताहाल और गड्ढेदार सड़कों पर पैचवर्क के काम किए गए हैं। इसके अलावा कंट्रोल रूम और संबंधित झोनलों पर अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती रहेगी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें कई जगह कार्यों पर लगाया जा सके। इसके बाद दूसरे दिन झांकियां निकलने के बाद सुबह 5 बजे से फिर सफाई अभियान चलाया जाएगा और पूरे झांकी मार्गों को दो घंटे में चकाचक करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें शहर के विभिन्न हिस्सों से गणेश जी की झांकियां आदि चलकर चिकमंगलूर चौराहा पर एकत्रित होंगी। चिकमंगलूर चौराहा से जेल रोड चौराहा, एम.जी.रोड चौराहा, मृगनयनी, फ्रूट मार्केट, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, नरसिंह बाजार, क्लॉथ मार्केट, खजूरी बाजार से राजवाड़ा से मृगनयनी, नगर निगम होते हुए झांकियां अपने-अपने स्थानों पर जाएंगी। चल समारोह शाम लगभग 6 बजे से चिकमंगलूर चौराहा से प्रारंभ होकर देर रात्रि तक चलेगा। इस दौरान निम्नानुसार मार्ग परिवर्तन व डायवर्सन रहेगा...
*परिवर्तित मार्ग*
1. मरीमाता से रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड की ओर जाने वाला यातायात भागीरथपुरा टी से एमआर 4 होकर राजकुमार ब्रिज के नीचे से वल्लभ नगर टी से जीएसआईटीएस होकर जा सकेगा।
2. जवाहर मार्ग से नंदलालपुरा होकर यशवंत रोड चौराहा जाने वाला यातायात सैफी चौराहे से हाथीपाला होकर जा सकेगा।
3. मधुमिलन से नंदलालपुरा यशवंत रोड चौराहा राजमोहल्ला आदि की ओर जाने के लिए फॉरेस्ट टी से अग्रसेन सपना संगीता रोड का उपयोग करें।
4. रीगल चौराहा लेन्टर्न चौराहा से मरीमाता जाने के लिए वल्लभ नगर टी से राजकुमार ब्रिज के नीचे से होते हुए एमआर 4 मार्ग का उपयोग करते हुए भागीरथपुरा टी से मरीमाता की ओर जा सकते हैं।
5. रीगल चौराहा से शास्त्री ब्रिज होकर मृगनयनी राजवाड़ा, यशवंत रोड चौराहा की तरफ जाने के लिए जीपीओ, फॉरेस्ट टी से अग्रसेन सपना संगीता रोड का उपयोग करें।
6. नंदलालपुरा, यशवंत रोड, रामलक्ष्मण बाजार, नृसिंह बाजार, ,जी सच्चिदानंद, गौराकुंड, शक्कर बाजार, सुभाष चौक, राजवाड़ा, कृष्णपुरा पुल तक समस्त प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।
7. ऐसे वाहन जो जवाहर मार्ग से आवागमन करना चाहते हैं वो जवाहर मार्ग का उपयोग न करते हुए राजमोहल्ला चौराहा से या मालगंज चौराहा से बियाबानी, दरगाह चौराहा, या महूनाका, मच्छी बाजार, पंढरीनाथ, चन्द्रभागा पुल से होकर बड़ा रावला होकर आगे जा सकेंगे।
8. ऐसे वाहन जो मल्हारगंज थाने से एमजी रोड होकर राजवाड़े से मृगनयनी जाना चाहते है वह मल्हारगंज थाने से ए.सी.पी कार्यालय मल्हारगंज, बड़वाली चौकी होते हुए सुभाष मार्ग से नगर निगम होकर आगे जा सकेंगे।
*इन परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें*
1. भागीरथपुरा टी से भंडारी ब्रिज तिराहा की ओर जाने वाले मार्ग पर आम वाहन नही जा सकेंगे।
2. रीगल चौराहा से शास्त्री ब्रिज, मृगनयनी की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन नही जा सकेंगे ।
3. सैफी चौराहा से संजय सेतु, नंदलालपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर आम वाहन नही जा सकेंगे।
4. नगर निगम चौराहा से मृगनयनी चौराहा एवं चिकमंगलूर चौराहा की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन नही जा सकेंगे
5. राजकुमार ब्रिज से डीआरपी चौराहा की ओर जाने वाले मार्ग पर आम वाहन नही जा सकेंगे।
6. सम्पूर्ण चल समारोह मार्ग में अन्य सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः निषेध रहेगा।
7. रामबाग से, महेश जोशी टी से सुभाष पानी की टंकी से एसीपी कार्यालय मल्हारगंज बड़वाली चौकी, इतवारिया बाजार, सब्जीमंडी से दरगाह चौराहा से मच्छी बाजार, पंढरीनाथ थाना टी, गौतमपुरा टी, कबूतरखाना चौकी से किसी भी प्रकार के वाहन चलसमारोह मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगे।
8. चल समारोह प्रारंभ होने से समाप्ती तक वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं रहेगी।