फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: After the protest against the survey, the corporation has taken a U-turn and will now organize ca

Indore News: संपत्तियों के सर्वे के विरोध के बाद यू टर्न, अब खातों को सुधारने के लिए शिविर लगाएगा नगर निगम

Tue, 28 Oct 2025 09:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 28 Oct 2025 09:29 PM IST
सार

शिविर की जानकारी देते हुए निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव ने कहा कि संपत्तिकर आवासीय दर से जमा किया जा रहा हो और मौके पर संपत्ति का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है तो व्यावसायिक दर से कर की राशि शिविरों में जमा की जा सकती है।

विज्ञापन
Indore News: After the protest against the survey, the corporation has taken a U-turn and will now organize ca
इंदौर में अब नही होगा सर्वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में संपत्तिकर के खातों के लिए कराए जा रहे घर घर सर्वे को लेकर जमकर हल्ला मचा था। मामला पुलिस तक पहुंचा और राजनीति भी गरमा गई। आखिरकार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हस्तक्षेप कर सर्वे तो रुकवा दिया, लेकिन अब नगर निगम शिविर लगाकर खातों को सुधारेगा और उसमें रहवासी खुद अपनी संपत्ति के विवरण में संशोधन भी करा सकेंगे।

विज्ञापन


पंद्रह दिन के लिए नगर निगम शहर के सभी 22 जोनल कार्यालयों में शिविर लगाएगा। शिविर में संबंधित जोन के सहायक राजस्व अधिकारी, बिल कलेक्टर, कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहेंगे, जो नागरिकों के संपत्ति कर या जल कर के नए खाते, पूर्व से खुले खातों में संशोधन आदि करा सकेंगे। इसके साथ ही यदि किसी को जलकर का खाता खुलवाना हो या नया नल कनेक्शन चाहिए तो वह आवेदन देकर नया नल कनेक्शन ले सकेंगे।
विज्ञापन


व्यावसायिक उपयोग हो रहा तो उसी श्रेणी में जमा कराएं टैक्स
शिविर की जानकारी देते हुए निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव ने कहा कि संपत्तिकर आवासीय दर से जमा किया जा रहा हो, लेकिन यदि मौके पर संपत्ति का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है तो व्यावसायिक दर से कर की राशि शिविरों में जमा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शहर में निर्माण होते हैं। उसके हिसाब से संपत्ति का निर्धारण होना चाहिए। यह काम नियमित होना चाहिए, लेकिन व्यस्तता के कारण कई बार जोनल स्तर पर संबंधित कर्मचारी नहीं करते हैं। इसलिए शिविर लगाए जा रहे हैं। सर्वे विवाद को लेकर कहा कि यदि लोगों को लगता है कि उन्हें खातों में सुधार करने का मौका नहीं मिला तो हमने शिविर की सुविधा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed