Indore News: इंदौर मेें लिव इन में रह रही महिला नेे जहर खाकर जान दी,पति से मांगा था तलाक
पुलिस के अनुसार मूसाखेड़ी क्षेेत्र में रहनेवाली 27 वर्षीय खुशबू बामनिया ने जहर खाकर अपनी जान देे दी। ढाई साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति के साथ उसके विवाद होते थे। महिला पति से अलग रहने लगी और कोर्ट में तलाक का केस लगा दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के मूसाखेड़ी क्षेत्र मेें रहने वाली एक महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। महिला का उसके पति के साथ कोर्ट मेेंं तलाक का केस चल रहा है। महिला क्षेत्र में एक युवक के साथ लिव इन रिलेश्नशीप मेें रहती थी। जहर खाने के बाद लिव इन पाटर्नर ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था,लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मूसाखेड़ी क्षेेत्र में रहनेवाली 27 वर्षीय खुशबू बामनिया ने जहर खाकर अपनी जान देे दी। ढाई साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति के साथ उसके विवाद होते थे। महिला पति से अलग रहने लगी और कोर्ट में तलाक का केस लगा दिया था।
इसके बाद वह एक अस्पताल में नौकरी करने लगी थी। वहां वह मनोज सोलंकी के संपर्क में आई और उसके साथ लिव इन मेें रहने लगी थी। सोमवार रात खुशबू ने जहर खा लिया। उस वक्त उसका प्रेमी भी घर पर था। वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
आजाद नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। महिला के कमरे में सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस को महिला के परिजनों ने बताया कि मनोज उसे डरा-धमका कर रखता था और वह किसी से बात भी नहीं करने देता था। मनोज के साथ रहने के बाद खुशबू ने रिश्तेदारों के घर अाना भी छोड़ दिया था। पुलिस ने महिला के प्रेमी से भी पूछताछ की है, लेकिन आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी।
